ठप्प हो गया है कामकाज-जिले में 20 दिनों से चल रही पटवारियो की अनिश्चितकालीन हड़ताल. सरकार के निलंबन आदेश की प्रतियों को जलाया गया.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भी आंदोलन को दिया समर्थन. कल 3 नवंबर को फेडरेशन कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन

जांजगीर चांपा जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिया पटवारियो की हड़ताल को समर्थन

ठप्प हो गया है कामकाज-जिले में 20 दिनों से चल रही पटवारियो की अनिश्चितकालीन हड़ताल. सरकार के निलंबन आदेश की प्रतियों को जलाया गया.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भी आंदोलन को दिया समर्थन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 20 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल के समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा जांजगीर-चांपा ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए आंदोलन को व्यापक एकजुटता प्रदान की। इसी क्रम में कर्मचारी भवन, केरा रोड जांजगीर में फेडरेशन एवं राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर शासन की दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया तथा निलंबन आदेश की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही.एस. परिहार, जिला महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्रिय एवं जिला सह-संयोजक व्ही. के. पैगवार के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में फिरत किरण, निधिलता जायसवाल, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, रामू भैना, लक्ष्मीनारायण तिवारी सहित फेडरेशन के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव सहित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर आंदोलनरत पटवारियों की चार सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें पीवी ऐप की तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण, पटवारियों के विरुद्ध की गई निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की वापसी, वेतन विसंगति का निराकरण तथा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का लाभ प्रदान करना शामिल है।प्रदर्शन के पश्चात कर्मचारी भवन से रैली निकाली गई। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ बुलंद नारों के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। रैली के उपरांत निलंबित पटवारियों को तत्काल बहाल करने तथा चार सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जांजगीर को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारी संघ की मांगों एवं संघर्ष को समर्थन देकर कर्मचारी एकता का परिचय दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि कल दिनाँक 03/11/2026 मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निलंबित पटवारियों की शीघ्र बहाली एवं चार सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की जाएगी।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही एस परिहार, जिला महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्रिय,जिला सह संयोजक व्ही के पैगवार एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शासन से आग्रह किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान दमनात्मक कार्रवाई के बजाय सकारात्मक संवाद और न्यायपूर्ण निर्णय के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की एकजुटता किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है। शासन को तत्काल वार्ता कर आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकालना चाहिए.आज आयोजित विरोध प्रदर्शन, रैली एवं ज्ञापन सौंपने के अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading