चंद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता-02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही. एसपी साहब के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरों पर हो रही पुलिस के ताड़-बतोड कारवाई




चंद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता-02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -थाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के 02 प्रकरणों का खुलासा किया गया।अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 303(2) BNS- प्रार्थी श्री धनी कुमार पटेल पिता स्व. प्रेम लाल पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन अकोल जमोरा थाना डभरा। दिनांक 17.10.2026 को अपनी पत्नि के साथ मोटरसायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर CG13K2246 को चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन करने आया था, मंदिर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।दूसरे मामले में अपराध क्रमाक 124/2026 धारा 303(2) BNS* – प्रार्थी श्री सुरीत लाल श्रीवास पिता अच्युत श्रीवास उम्र 58 वर्ष साकिन कांशीडीह थाना चंद्रपुर। दिनांक 18.10.2026 को सुबह 08:00 बजे अपनी सेलून दुकान बस स्टैण्ड चंद्रपुर के सामने मोटरसायकल हीरो स्प्लेंडर प्रो CG11AA0489 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है पुलिस कार्यवाहीविवेचना के दौरान संदेही सुरतीक सारथी पिता रंजित सारथी उम्र 22 वर्ष साकिन सारथी पारा चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 17 व 18.10.2026 को चंद्रपुर में मोटरसायकल चोरी की नियत से घूम रहा था और दोनों मोटर सायकल चोरी कर अपने घर लाकर बाड़ी के पीछे छुपा कर रखा था।आरोपी की निशानदेही पर दोनों चोरी की मोटर सायकल CG13K2246 व CG11AA0489को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।आरोपी सुरतीक सारथी को दिनांक 02.11.2026 को 13:30 व 13:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक राहुल भाजपेयी, स उप निरीक्षक राम कुमार रात्रे, प्र आर किरीत सिदार, आर महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, मुकेश सिदार, राधे श्याम बरेठ, एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





