दिल्ली की रैली में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन-राहुल अखिलेश ममता एक मंच पर नजर आए। राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार ने किया है बड़ा अपराध. नहीं आती उन्हें रात को नींद. ममता बनर्जी ने कहा- ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर का मतलब ही बदल दिया है. इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा ने कहा- 40% कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी






दिल्ली की रैली में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन-राहुल अखिलेश ममता एक मंच पर नजर आए। राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार ने किया है बड़ा अपराध. नहीं आती उन्हें रात को नींद. ममता बनर्जी ने कहा- ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर का मतलब ही बदल दिया है
दिल्ली से हमारे संवाददाता की विशेष खबर
दिल्ली- 1 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया तथा इस अवसर पर जहां विशाल आम सभा हुई तो वहीं देश के बड़े विपक्षी राजनैतिक दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। जिसमें प्रमुख रूप से ममता बनर्जी। अखिलेश यादव। महबूबा मुफ्ती सहित बड़े नेता एक मंच पर केंद्र की सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे थे। एवं देश के विभिन्न राज्यों से जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने पहुंचे तो वहीं राहुल गांधी ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज ज्ञानेश कुमार ने क्राइम किया है। तथा ज्ञानेश कुमार को नींद नहीं आती एवं वोट चोरी के खिलाफ हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा
विशाल रैली को महबूबा मुक्ति ने भी किया संबोधित
जम्मू कश्मीर की तेज तर्रार नेता महबूबा मुफ्ती ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग उस संविधान को बदलना चाहते हैं, जिस संविधान ने जनता को कई अधिकार दिए और अब ये वोट का अधिकार छीनने पर तुले हैं।हम सभी को इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होना होगा और Idea of India को तबाह होने से बचाना होगा।ताकि हम सभी सिर उठाकर जिएं और कहें – सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा।
मोदी पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ओमकार भरते हुए कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि BJP ‘वोट चोरी’ कर रही है। उन्हें पता है कि वे बिना ‘वोट चोरी’ के नहीं जीत सकते।बंगाल का चुनाव और वहां की तस्वीरें हमें आज भी याद हैं, जहां SIR और फोर्स के दम पर चुनाव चोरी कर लिया गया।
समाजवादी पार्टी ने एफिडेविट देकर ‘वोट चोरी’ के सबूत दिए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।यहां गूंजते इंकलाब जिंदाबाद के नारे परिवर्तन के संकेत हैं। इस बार देश की जनता ‘वोट मुचुआ’ और ‘जुमलू’ का हिसाब करने को तैयार है
सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी किया संबोधित
सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा किSIR मोदी सरकार का एक जरिया है – ताकि आम जनता से वोट देने का अधिकार छीना जा सके। यह सभी को समझ में आ चुका है।ऐसे में मतदान के अधिकार को बुलंद कर ‘वोट चोरों’ को सत्ता से बाहर करने का समय अब आ गया है।
तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता ने कहा हम वोट चोरों को छोड़ेंगे नहीं
इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने SIR का मतलब BJP के लिए Special Intensive Relief बना दिया है। इन लोगों ने ‘वोट चोरी’ के जरिए देश के लोकतंत्र और संविधान को लूटा है, उसके ऊपर हमला किया है।BJP ने युवाओं की नौकरी चोरी की, महिलाओं का सम्मान चोरी किया, चंदा चोरी किया- हमें इन्हें सत्ता से हटाना होगा।









