शक्ति के जिंदल वर्ल्ड.संस्कार पब्लिक. अनुनय कॉन्वेंट एवं लिटिल फ्लावर के बच्चे आज राज्य उत्सव में देंगे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति. शाम 5:00 बजे होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में लगेंगे प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉल. सौरभ कुमार की मधुर बांसुरी वादन की होगी प्रस्तुति. 3 साल में पहली बार नए स्वरूप में नजर आएगा राज्योत्सव का आयोजन

शक्ति के जिंदल वर्ल्ड.संस्कार पब्लिक. अनुनय कॉन्वेंट एवं लिटिल फ्लावर के बच्चे आज राज्य उत्सव में देंगे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति. शाम 5:00 बजे होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में लगेंगे प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉल. सौरभ कुमार की मधुर बांसुरी वादन की होगी प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के जेठा स्थित कलेक्ट्रेट मैदान में आज 2 नवंबर 2026 दिन- सोमवार की शाम 5:00 बजे से राज्यों का भव्य आरंभ होने जा रहा है इस अवसर पर जहां शक्ति शहर के प्रतिष्ठित जिंदल वर्ल्ड स्कूल। संस्कार पब्लिक स्कूल।अनुनय कान्वेंट स्कूल। लिटिल फ्लावर स्कूल। शिक्षा विभाग। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तो वहीं इस अवसर पर लोक नृत्य तथा लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है एवं प्रसिद्ध बांसुरी वादक सौरभ कुमार का बांसुरी गायन तथा संतोष महंत एवं पुष्प वैष्णव की टीम के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव मेला ग्राउंड में विभिन्न प्रकार के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। तो वहीं खेल- तमाशा झूले एवं मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे तथा जिले की महिला समूहो द्वारा जहां आचार बड़ी एवं स्व निर्मित सामग्रियों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। हाथ से सिले हुए बैग जिले में बनाया जा रहा फिनायल भी स्टॉल प्रदर्शनी के रूप में उपलब्ध रहेगा। उपरोक्त पूरे आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने इसे एक नया स्वरूप दिया है। तथा राजधानी रायपुर में लगने वाले राज्योत्सव के मेले की तरह इस मेंले को भी सजाया गया है

आज 2 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी के लिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading