दनदनात आईंन,अऊ दु झन मन मोटरसाइकिल ल लेगिन, शक्ति के हृदय स्थल नवधा चौक से चोरों ने पार की मोटरसाइकिल, अर्जुन लाल रामकुमार सराफ ज्वेलर्स के सामने से उठा ले गए मोटरसाइकिल, सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हुई पूरी चोरी की घटना, शक्ति ने चोर इन दोनों बड़े ठसके से कर रहे हैं चोरी

शक्ति के नवधा चौक में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई दर्ज
शक्ति के नवधा चौक में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई दर्ज
मोटरसाइकिल चोरी कर चला कर ले जाते हुए चोर

शक्ति के हृदय स्थल नवधा चौक से चोरों ने पार की मोटरसाइकिल, अर्जुन लाल रामकुमार सराफ ज्वेलर्स के सामने से उठा ले गए मोटरसाइकिल, सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हुई पूरी चोरी की घटना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर में चोर इन दोनों वाहनों पर अपना निशाना बनाए हुए हैं, तथा शक्ति के पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हृदय स्थल नवधा चौक में स्थित ज्वेलर्स अर्जुनलाल रामकुमार सराफ की सोने- चांदी की दुकान के सामने से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने हीरो होंडा मोटरसाइकिल पार कर दी, तथा दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी, तथा यह इलाका शहर का रिहायशी इलाका है, जहां 24 घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है,एवं पुलिस थाना शक्ति से कुछ ही दूरी पर यह स्थित है,किंतु चोरों की कारगुजारियों के सामने लोग बेबस है, एवं कितनी ही सुरक्षा के बीच लोग अपने सामानों एवं वाहनों को रखते हैं, किंतु इसके बावजूद चोरों के पास उपलब्ध तकनीक से वे कामयाब हो ही जाते हैं, तथा ज्वेलर्स अर्जुन लाल रामकुमार सराफ की दुकान के सामने हीरो होंडा मोटरसाइकिल सीजी 11 AF 3981 खड़ी हुई थी, जिसे चोरों ने पार कर दी, पूरी घटना की रिपोर्ट ज्वेलर्स अर्जुनलाल रामकुमार सराफ के कर्मचारियों ने 30 जुलाई को पुलिस थाना शक्ति में करवाते हुए अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की है, तथा ज्वेलर्स अर्जुन लाल रामकुमार सराफ द्वारा उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें मोटरसाइकिल ले जाने वाले चोर का हुलिया स्पष्ट नजर आ रहा है, किंतु अब यह देखना है की शक्ति पुलिस ऐसी चोरी की घटनाओं पर क्या कार्रवाई करती है, एवं चोरों को पकड़ने में कब कामयाब होती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading