एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत हो गई ₹8000 रुपए। मचा हाहाकार. ईरान बॉर्डर बंद। आम लोगों की बढ़ी परेशानियां




एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत हो गई ₹8000 रुपए। मचा हाहाकार. ईरान बॉर्डर बंद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है।दरअसल, ईरान से पाकिस्तान को होने वाली LPG की सप्लाई रुक गई है। दोनों देशों के बीच दो अहम सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों देशों ने इसकी अलग-अलग वजह बताई हैं। पाकिस्तान ने बताया की उसने सुरक्षा चिंता और तस्करी रोकने के लिए यह सीमा बंद की है। वहीं, ईरान ने इसकी तकनीकी वजह बताई है। पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50% हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रुकने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।





