जांजगीर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा- छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 9 दिसंबर को जांजगीर में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा आयोजन, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने किया है कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी होगी घोषणा

जांजगीर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा- छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 9 दिसंबर को जांजगीर में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा आयोजन, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने किया है कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी होगी घोषणा kshititech
छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम
जांजगीर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा- छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 9 दिसंबर को जांजगीर में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा आयोजन, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने किया है कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी होगी घोषणा kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों का सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़  जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन
जांजगीर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा- छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 9 दिसंबर को जांजगीर में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा आयोजन, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने किया है कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी होगी घोषणा kshititech
यूनियन के जांजगीर-चाम्पा जिलाअध्यक्ष राजू शर्मा जांजगीर

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 9 दिसंबर को जांजगीर में, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा आयोजन, यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने किया है कार्यक्रम,छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की भी होगी घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 9 दिसंबर 2024 को यूनियन की जांजगीर- चाम्पा जिला इकाई के आतिथ्य में जिला मुख्यालय जांजगीर के जिला पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित ऑडिटोरियम में रखा गया है, प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से होगा, जिसमें सुबह 9:00 बजे से आगंतुक पत्रकार साथियों का पंजीयन,स्वल्पाहार, अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से, अतिथियों का आगमन, पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह, अतिथियों का उद्बोधन एवं अन्य कार्यक्रम होंगे

उपरोक्त प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में होगा तथा प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए यूनियन की जांजगीर-चाम्पा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा सहित उनकी पूरी टीम जुटी हुई है, एवं इस अधिवेशन में लगभग 700 की संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकार साथी एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे, तथा छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की ओर से पत्रकार साथियों का सम्मान भी किया जाएगा,यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई ने प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों को इस एक दिवसीय अधिवेशन में पहुंचने का आग्रह किया है

उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन के रूप में जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी पहचान बनाई है, तथा इस यूनियन ने अपनी स्थापना के अल्प समय में ही जहां पत्रकार साथियों के लिए निरंतर संघर्ष किया है,तो वहीं विगत महीने 2 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर में पत्रकारों के संयुक्त मोर्चा बैनर तले आयोजित एक दिवसीय वृहद आंदोलन में भी यूनियन के सदस्यों ने आधिकारिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन में अपनी भागीदारी की थी तथा यूनियन ने पत्रकार साथियों के हितों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के बड़े मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलों से भी अपने सदस्यों के उपचार के लिए रियायत का अनुबंध किया है,तथा यह संगठन सदैव पत्रकार साथियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading