बाराद्वार के डोलोमाइट कॉरपोरेशन परिसर डीएमसी में भगवान विश्वकर्मा जी की हुई पूजा अर्चना. आकर्षक पंडाल का निर्माण कर स्थापित की गई भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा




बाराद्वार के डोलोमाइट कॉरपोरेशन परिसर डीएमसी में भगवान विश्वकर्मा जी की हुई पूजा अर्चना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -17 सितंबर को सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन मौके पर बाराद्वार के डोलोमाइट माइनिंग कॉरपोरेशन डीएमसी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर डीएमसी प्रबंधन के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।तो वहीं पूजा अर्चना कार्यक्रम में श्रमिकों ने भी पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा की। साथ ही आरती के साथ ही प्रसाद भी अर्पित किया गया एवं इस अवसर पर डीएमसी प्रबंधन ने समस्त नागरिकों को भी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही कहा कि सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की आज जयंती है एवं भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद सदैव बना रहे। प्रतिवर्ष डीएमसी प्रबंधन द्वारा विश्वकर्मा जयंती का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया जाता है







