सक्रिय है हमारी सांसद जी-शक्ति जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने सांसद कमलेश जांगड़े ने उठाया था लोकसभा में मुद्दा- विदेश मंत्रालय ने लिखा सांसद जी को पत्र. दी जानकारी. स्वयं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कमलेश जी को पत्र




सक्रिय है हमारी सांसद जी-शक्ति जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने सांसद कमलेश जांगड़े ने उठाया था लोकसभा में मुद्दा- विदेश मंत्रालय ने लिखा सांसद जी को पत्र. दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चंपा लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विगत महीने लोकसभा सत्र के दौरान जिला मुख्यालय शक्ति में पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रारंभ करने का आग्रह किया था। तथा श्रीमती जांगड़े ने बताया था की शक्ति जिला गठन को लगभग 3 साल व्यतीत हो चुके हैं। एवं यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने से पूरे जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए अन्य जिलों की ओर जाना पड़ता है। जिस पर विदेश मंत्रालय ने सांसद जी को एक पत्र प्रेषित कर बताया है कि कृपया लोक सभा में 23 जुलाई 2026 को नियम 377 के तहत आपके द्वारा उठाए गए मामले का संदर्भ लें, जो छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के संबंध में है।
क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
विदेश मंत्रालय द्वारा सांसद कमलेश जांगड़े को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि हम आपकी चिंताओं को पूरी तरह से समझते हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना अनेक कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें संबंधित क्षेत्र में आवेदनों की मांग एवं मात्रा तथा मौजूदा पासपोर्ट केंद्र से दूरी शामिल है। आपको ज्ञात होगा कि विदेश मंत्रालय ने जनवरी 2017 में डाक विभाग के सहयोग से देश के ऐसे प्रत्येक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, जहां कोई पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) मौजूद नहीं है, के प्रधान डाकघरों/डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया था, जिसे डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) कहा जाता है।इस पहल के तहत, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत 29 दिसंबर 2018 से जांजगीर-चंपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जांजगीर-चंपा में एक पीओपीएसके पहले से ही कार्यरत है, जो सक्ती जिले से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। पीओपीएसके जांजगीर-चंपा में, 45 अपॉइंटमेंट (40 सामान्य श्रेणी और 5 पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र (पीसीसी)) प्रतिदिन जारी किए जाते हैं और दोनों श्रेणियों के लिए अगले कार्य दिवस पर अपॉइंटमेंट उपलब्ध होते हैं। 45 अपॉइंटमेंट में से औसतन लगभग 20-30% अपॉइंटमेंट ही प्रतिदिन पीओपीएसके जांजगीर-चंपा में बुक की जाती हैं। इसके अलावा, पीओपीएसके रायगढ़ और पीओपीएसके कोरबा भी सक्ती जिले से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां अगले कार्य दिवस पर भी अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं।जून 2018 में, विदेश मंत्रालय ने भारत में कहीं भी आवेदन करें योजना शुरू की, जिससे नागरिक देश भर में किसी भी पीएसके पीओपीएसके में पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में सेवा पहुंच में और सुधार करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर से समन्वय कर पासपोर्ट मोबाइल वैन को सक्ती जिले में तैनात किया जा सकता है।हमें विश्वास है कि उपरोक्त जानकारी से आपकी चिंताओं का पर्याप्त समाधान हुआ होगा।







