दीपों की रोशनी से जगमगा उठा एसपी कार्यालय-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में जलाया गया आशीर्वाद का दीया.एडिशनल एसपी पटेल. ट्रैफिक इंचार्ज वाई एन शर्मा सहित पुलिस अधिकारी- कर्मचारी रहे मौजूद




सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में जलाया गया आशीर्वाद का दीया.एडिशनल एसपी पटेल. ट्रैफिक इंचार्ज वाई एन शर्मा सहित पुलिस अधिकारी- कर्मचारी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा शक्ति में 17 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीए जलाए गए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल। जिला ट्रैफिक इंचार्ज वाई एन शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे तथा सभी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया जलाया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से भी सेवा संकल्प अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता की जा रही है तथा जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न रचनात्मक। सेवा के कार्य तथा जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों को 17 अक्टूबर तक सक्रियता के साथ गति देंगे







