शक्ति जिले की सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल ने भी किया ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान- डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने कहा- हमें सतत करते रहना चाहिए रक्तदान. सरकारी अस्पताल में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में अनेकों रक्तदाताओं ने किया रक्तदान




शक्ति जिले की सीएमएचओ मैडम ने भी किया ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान- डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने कहा- हमें सतत करते रहना चाहिए रक्तदान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के जिला चिकित्सालय में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने भी अपना रक्तदान किया इस अवसर पर शक्ति ब्लड सेंटर की टीम के सहयोग से यह रक्तदान शिविर आयोजित था। जिसमें डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान का संदेश दिया तथा डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा कि हमें जीवन में सदैव यथा संभव रक्तदान जरुर करना चाहिए हमारे द्वारा दिए गए रक्त से जरूरत पड़ने पर किसी न किसी की जान बचाने में यह रक्त काम आता है। तथा रक्तदान करने से इंसान के शरीर में रक्त कभी भी कम नहीं होता तथा रक्त सदैव बढ़ता ही है इस दौरान डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने रक्तदान करते हुए अन्य रक्तदाताओं को भी प्रोत्साहित किया तथा इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे







