राममय हो गया पूरा देश-शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में रामनवमी का पर्व मना उत्साह के साथ, मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की हुई पूजा अर्चना, जगह-जगह हुए भंडारे, 22 जनवरी के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में दिखा अपार जांजगीर के कुलीपोटा में खेमूका परिवार द्वारा की गई राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा एवं महोत्सव

17 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया गया उत्साह के साथ
जांजगीर के कुलीपोटा में खेमूका परिवार द्वारा की गई श्री धाम में राम जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
जांजगीर के कुलीपोटा में खेमूका परिवार द्वारा की गई श्री धाम में राम जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में रामनवमी का पर्व मना उत्साह के साथ, मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की हुई पूजा अर्चना, जगह-जगह हुए भंडारे, 22 जनवरी के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में दिखा अपार जांजगीर के कुलीपोटा में खेमूका परिवार द्वारा की गई राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा एवं महोत्सव

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पूरे देश में 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हुए भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 17 अप्रैल को रामनवमी के पावन पर्व पर शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में राम भक्तों में भारी उत्साह देखा गया,जगह-जगह जहां मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की पूजा अर्चना हुई, तो वहीं शहर में रामनवमी के पर्व पर भव्य रैली का भी आयोजन किया गया एवं मंदिरों को भी आकर्षक साज- सज्जा एवं दीपों की रोशनी से सुसज्जित किया गया तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की आस्था में लोग डूबे रहे एवं देर शाम शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर,मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाला मंदिर सहित अनेकों स्थानों पर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया

वहीं शक्ति के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में सुबह से ही रामचंद्र जी की पूजा अर्चना हुई तथा सवामनी का प्रसाद भी लगाया गया एवं भक्तों ने सह परिवार राम जी के दर्शन किए वहीं शहर के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, हरेठी स्थित श्री पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर राम जी की पूजा अर्चना हुई, वहीं जांजगीर जिला मुख्यालय के कुलीपोटा में भी खेमूका परिवार द्वारा श्री धाम में भगवान राम जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा कर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया तथा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद भी रखा गया वहीं शक्ति जिले में देखा जाए तो रामनवमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया तथा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने स्टेटस,ट्विटर,व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम में भगवान श्री रामचंद्र जी की रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम के प्रति आस्था व्यक्त की, तथा सबसे ज्यादा शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर रामनवमी की देखी गई

वहीं रामनवमी पर्व को लेकर वर्तमान में चल रही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को चलते भी प्रशासन सजग रहा तथा पुलिस प्रशासन ने भी रामनवमी की रैलियो इत्यादी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी

जांजगीर के कुलीपोटा में खेमूका परिवार द्वारा की गई श्री धाम में राम जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
रायपुर शहर में श्री बांके बिहारी मंदिर जी की नवनिर्माण की 3D का हुआ रामनवमी पर अनावरण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading