छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 17 जुलाई को रायपुर में- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक रहेंगे मौजूद, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने दी जानकारी, प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंचेंगे पदाधिकारी

शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल
शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी बिलासपुर

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 17 जुलाई को रायपुर में- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक रहेंगे मौजूद, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने दी जानकारी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के विगत दिनों संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय निर्वाचन के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 17 जुलाई 2024 दिन- बुधवार को सुबह 11:30 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज के पास आमानाका जी ई रोड रायपुर में आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी बिलासपुर ने बताया कि 17 जुलाई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल, हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनील ओटवानी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम होगा

उपरोक्त शपथ ग्रहण समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एशोशिएसन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बिलासपुर, प्रदेश महासचिव प्रकाश गोलछा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने छत्तीसगढ़ सराफा ऐशोशिएसन के सभी पदाधिकारी-सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की है, तथा रायपुर में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है

शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading