कथा वाचक को मिला राज्य अतिथि का दर्जा- छत्तीसगढ़ शासन ने 9 सितंबर को जारी किए निर्देश. जिला मुख्यालय जांजगीर के नैला में भोपालपुरिया परिवार की होनी है श्रीमद् भागवत कथा. राघवाचार्य जी महाराज रहेंगे शासन के विशेष प्रोटोकॉल सुरक्षा व्यवस्था में

कथा वाचक को मिला राज्य अतिथि का दर्जा- छत्तीसगढ़ शासन ने 9 सितंबर को जारी किए निर्देश. जिला मुख्यालय जांजगीर के नैला में भोपालपुरिया परिवार की होनी है श्रीमद् भागवत कथा. राघवाचार्य जी महाराज रहेंगे शासन के विशेष प्रोटोकॉल सुरक्षा व्यवस्था में kshititech

कथा वाचक को मिला राज्य अतिथि का दर्जा- छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किए निर्देश. जिला मुख्यालय जांजगीर के नैला में भोपालपुरिया परिवार की होनी है श्रीमद् भागवत कथा. राघवाचार्य जी महाराज रहेंगे शासन के विशेष प्रोटोकॉल सुरक्षा व्यवस्था में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के नैला शहर में प्रतिष्ठित भोपालपुरिया परिवार द्वारा आयोजित पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक को छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा की है। उपरोक्त आदेश मंत्रालय, राज्य शिष्टाचार अधिकारी, छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 645/उस/राशिअ / 2026 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 09.09.2026 के अनुसार कलेक्टर, पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक, रायपुर / जांजगीर-चांपा (छ०ग०) को निर्देशित करते हुए जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज का छत्तीसगढ़ प्रवास दिनांक 12 से 18 सितम्बर 2026 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसके अंतर्गत दिनांक 12 से 18 सितम्बर 2026 की अवधि में अग्रसेन भवन के सामने, नैला-जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा में “श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज कथा वाचक के रूप में प्रेषित कार्यक्रमानुसार दिनांक 11 सितम्बर 2026 को लखनऊ से नियमित विमान द्वारा रायपुर, विमानतल पधारेंगे तथा अल्प विश्राम पश्चात् सड़क मार्ग द्वारा अकलतरा, जांजगीर-चांपा जिला के प्रवास पर रहेंगे।जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज को उनके छ०ग० राज्य के प्रवास दिनांक 12 से 18 सितम्बर 2026 तक की अवधि हेतु छ०ग० राज्य अतिथि नियम 2003 की श्रेणी-तीन की कंडिका (4) (5) (1) “ख” के अंतर्गत राज्य अतिथि घोषित किया गया है।अतएव श्री महाराज जी के प्रवास अवधि पर नियमानुसार सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु कृपया संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

नैला के प्रतिष्ठित भोपालपुरिया परिवार द्वारा आयोजित है भागवत कथा

नैला जांजगीर के प्रतिष्ठित श्री सेढ़मल जी श्रीमती सरिया देवी जी के वंशज भोपालपुरिया परिवार द्वारा इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading