50 हजार लोगों की उपस्थिति में कल 11 सितंबर को शक्ति जिले के जेठा में होगा प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम.प्रत्येक ग्राम पंचायतो से 500-500 की संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण




50 हजार लोगों की उपस्थिति में कल 11 सितंबर को शक्ति जिले के जेठा में होगा प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम.प्रत्येक ग्राम पंचायतो से 500-500 की संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला गठन के पश्चात पहली बार शक्ति जिले के कॉलेज ग्राउंड मैदान जेठा में भव्य शासकीय कार्यक्रम का आयोजन कल 11 सितंबर 2026 दिन- शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें शक्ति जिले के सभी विकासखंडों कि एक-एक ग्राम पंचायत से 500-500 की संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राही। महतारी वंदन एवं राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रही महिलाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंच। सरपंच। जनपद सदस्य। जिला पंचायत सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम को लेकर जहां सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। तो वहीं कार्यक्रम में आने वाले अतिथि हेलीकॉप्टर से कॉलेज ग्राउंड जेठा में उतरेंगे जहां से वे सभा को एवं सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 11 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश उत्सव। पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय किसान कल्याण ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोख़न साहू। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राम विचार नेताम। गुरु खुशवंत साहेब। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव।जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू। जिला पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा। जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय एवं ग्राम पंचायत जेठा की सरपंच श्रीमती सुशीला चंद्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे







