महिला मोर्चा शक्ति की बहनों ने भी सौंपी बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र राखियां. 11 अगस्त को भारतीय सेना की आर्मी वैन पहुंची थी शक्ति. आर्मी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र भी बांधा बहनों ने

महिला मोर्चा शक्ति की बहनों ने भी सौंपी बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र राखियां. 11 अगस्त को भारतीय सेना की आर्मी वैन पहुंची थी शक्ति. आर्मी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र भी बांधा बहनों ने kshititech

महिला मोर्चा शक्ति की बहनों ने भी सौंपी बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र राखियां. 11 अगस्त को भारतीय सेना की आर्मी वैन पहुंची थी शक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र 0.4’ एवं ‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को भारतीय सेना की आर्मी वैन सक्ती पहुंची।कचहरी चौक, सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने सेना की आर्मी वैन में पहुंचे जवानों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच की बहनों, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं एवं छात्राओं ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र भी सौंपे।जवानों तक पहुंचाया बहनों का स्नेह और आशीर्वादकार्यक्रम में जिले की बहनों एवं विभिन्न विद्यालयों से एकत्रित की गई राखियों और रक्षा सूत्रों को सेना की ओर से सक्ती पहुंचे भाई गजेंद्र सिंह को ससम्मान सौंपा गया। इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से जिले की माताओं, बहनों एवं बच्चों ने देश की रक्षा में दिन-रात तैनात वीर सैनिकों तक अपना प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद पहुंचाया।चार वर्षों से चल रहा है अभियानअभियान के संयोजक एवं पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र’ अभियान पिछले चार वर्षों से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की जनता और सीमाओं पर तैनात सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करना तथा जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर-दंतेवाड़ा क्षेत्र से प्रारंभ हुए इस अभियान को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन और उत्साह मिल रहा है तथा अब तक बड़ी संख्या में रक्षा सूत्र एकत्रित किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि देश के सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर देश की बहनों द्वारा भेजी गई राखियां उनके लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण हैं और उन्हें यह संदेश देती हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।भाजपा पदाधिकारियों ने किया जवानों का सम्मानकार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष सुश्रीअन्नपूर्णा राठौर, जिला महामंत्री श्रीमती शीला डनसेना, कीर्तन चंद्रा, सोनू जायसवाल, पिंटू अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मारवाड़ी महिला मंच की सदस्याएं, स्काउट-गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ‘एक रक्षा सूत्र—जवानों के नाम’ अभियान सैनिक भाइयों के प्रति देश की माताओं-बहनों और बच्चों के स्नेह, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।अभियान का उद्देश्यऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र 0.4’ देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को समर्पित राष्ट्रभावना से जुड़ा अभियान है। इसके तहत महिलाएं, बच्चे, सामाजिक संस्थाएं एवं विद्यालय अपने हाथों से राखियां तैयार कर सैनिक भाइयों के लिए भेजते हैं। इसका उद्देश्य सैनिकों को यह संदेश देना है कि वे सीमा पर अकेले नहीं हैं, बल्कि देश का प्रत्येक नागरिक उनके साथ खड़ा है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading