कस रहा शिकंजा- 17 जनवरी को कलेक्टर ने फिर ली बैठक, कहा धान खरीदी के अंतिम दो सप्ताह मैं बिचौलियों एवम कोचियों पर रखें कड़ी नजर, अनियमितता पर होगी कानूनी कार्रवाई

कस रहा शिकंजा- 17 जनवरी को कलेक्टर ने फिर ली बैठक, कहा धान खरीदी के अंतिम दो सप्ताह मैं बिचौलियों एवम कोचियों पर रखें कड़ी नजर, अनियमितता पर होगी कानूनी कार्रवाई kshititech

कस रहा शिकंजा- 17 जनवरी को कलेक्टर ने फिर ली बैठक, कहा धान खरीदी के अंतिम दो सप्ताह मैं बिचौलियों एवम कोचियों पर रखें कड़ी नजर, अनियमितता पर होगी कानूनी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-प्रदेश सहित जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल दो सप्ताह शेष हैं। ऐसे में अवैध धान के ज्यादा खपाए जाने की संभावनाओ पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले के पात्र किसानों से एक-एक दाना धान खरीदना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या अवैध हस्तक्षेप को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि यदि कोई कोचिया-बिचौलिया अवैध रूप से धान की खरीदी, बिक्री या परिवहन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा,धान खरीदी के अंतिम चरण को देखते हुए कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिले मे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेताया है कि यदि शासन की राशि के दुरुपयोग, लापरवाही या भ्रष्टाचार में कोई भी संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो ने दो टूक कहा की “धान खरीदी में बाधा डालने वालों, किसानों का हक मारने वालो को बख्शा नही जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading