शक्ति में ऑल इंडिया लिनेश क्लब की सीजी स्वर्णिम सीजी 1 2026 संयुक्त अधिकारी यात्रा एवं सम्मान समारोह संपन्न. क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी भगवती अग्रवाल डॉक्टर शालू पाहवा सहित अतिथि रहे मौजूद. शक्ति के पापा ढाबा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित था कार्यक्रम. डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- क्लब की सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर बनी है शक्ति की पहचान




शक्ति में ऑल इंडिया लिनेश क्लब की सीजी स्वर्णिम सीजी 1 2026 संयुक्त अधिकारी यात्रा एवं सम्मान समारोह संपन्न. क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी भगवती अग्रवाल डॉक्टर शालू पाहवा सहित अतिथि रहे मौजूद. शक्ति के पापा ढाबा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -ऑल इंडिया लिनेश क्लब शक्ति सीजी स्वर्णिम सीजी 1 2026 की संयुक्त अधिकारी यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को स्थानीय पापा ढाबा शक्ति के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में जहां लिनेश क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती भगवती अग्रवाल कोरबा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए तो वही क्लब की पदाधिकारी डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा सहित शक्ति क्लब के भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना कर हुआ। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान शक्ति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में शक्ति क्लब के सदस्य मौजूद रहे तो वहीं आगंतुक अतिथियों ने लीनेश क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शाखाओं को सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। तथा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप सभी सदस्यों को समर्पित भावना से अपना समय देने की भी बात कही
डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा६ शक्ति क्लब ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान
इस दौरान लीनेश क्लब की पदाधिकारी डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा ने कहा की शक्ति क्षेत्र में लगातार लीनेश क्लब के द्वारा विगत गई सालों से सेवा रचनात्मक एवं जन कल्याण के काम किये जा रहे हैं। तथा क्लब जहां जरूरतमंदों की सहायता करता है। तो वहीं क्लब द्वारा वर्ष भर विभिन्न राष्ट्रीय तिथियो पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर क्लब की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की गई है। तथा क्लब के द्वारा श्रम दिवस पर मजदूर भाइयों का सम्मान किया जाता है तो वहीं सर्व समाज की महिलाओं एवं बेरोजगार यूवतियों को भी रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। तथा डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा ने कहा कि क्लब के पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ समस्त कार्यक्रमों में अपना सहयोग देते हैं
क्लब द्वारा सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन
19 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अतिथियों के सम्मान में दोपहर भोजन का भी आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं श्रेष्ठ सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। वहीं क्लब के शक्ति शाखा के सक्रिय सदस्यों का भी सम्मान किया गया
एक ड्रेस कोड में नजर आए क्लब के सभी सदस्य
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्य एक ड्रेस कोड में नजर आए तथा दिनेश क्लब के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार विधिवत ढंग से इस सेमिनार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा कार्यक्रम के अंत में आगंतुक सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद की गई कि क्लब को आने वाले समय में भी इसी तरह से सभी का सहयोग मिलता रहेगा
कोरोना कल में भी शक्ति के क्लब में जरूरतमंदों की करी है सहायता
कोरोना के संक्रमण काल में भी क्लब के पदाधिकारियो ने जरूरतमंदों की सहायता कर सेवा का एक बड़ा काम किया इस दौरान जहां महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई तो वहीं समय-समय पर भोजन के पैकेट एवं कच्ची राशन की सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई
क्लब के सदस्यों ने जल सेवा एवं विभिन्न प्रकार की सेवाओं में दिया है अपना योगदान
क्लब के पदाधिकारियो के द्वारा जहां शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। तो वहीं शक्ति शहर में गौ सेवा के क्षेत्र में भी क्लब लगातार काम कर रहा है







