अंतरात्मा की वजह से वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को सजा नहीं, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी




अंतरात्मा की वजह से वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को सजा नहीं’, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अंतरात्मा या अपने अधिकारों के आधार पर वंदे मातरम् गाने से इनकार करने वालों को दंड का सामना नहीं करना चाहिए. कोर्ट ने 1986 के बिजो एमैनुएल फैसले का भी हवाला दिया.सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वंदे मातरम् को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि जो लोग अपनी अंतरात्मा या अधिकारों के आधार पर वंदे मातरम् गाने से इनकार करते हैं, उन्हें इसके लिए आपराधिक सजा नहीं मिलनी चाहिए. कोर्ट ने 1986 के बिजो इमैनुएल बनाम केरल सरकार मामले का हवाला देते हुए कहा कि उस फैसले में भी बच्चों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान न गाने पर सुरक्षा दी गई थी.







