2 लाख व्यापारियों का विरोध जारी-प्रदेश में आज ‘NO-UPI डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके गए QR कोड. सरकार द्वारा लगाए गए सरचार्ज पर व्यापारी करेंगे विरोध। व्यापारियों ने कहा- सरकार कह रही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दो। तो वहीं सरचार्ज लगाकर क्या साबित करना चाहती है सरकार

2 लाख व्यापारियों का विरोध जारी-प्रदेश में आज 'NO-UPI डे' का ऐलान, काले कपड़े से ढके गए QR कोड. सरकार द्वारा लगाए गए सरचार्ज पर व्यापारी करेंगे विरोध। व्यापारियों ने कहा- सरकार कह रही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दो। तो वहीं सरचार्ज लगाकर क्या साबित करना चाहती है सरकार kshititech

2 लाख व्यापारियों का विरोध जारी-प्रदेश में आज ‘NO-UPI डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके गए QR कोड. सरकार द्वारा लगाए गए सरचार्ज पर व्यापारी करेंगे विरोध। व्यापारियों ने कहा- सरकार कह रही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दो। तो वहीं सरचार्ज लगाकर क्या साबित करना चाहती है सरकार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मध्य प्रदेश में व्यापारी आज ‘NO-UPI डे’ मनाने की तैयारी में हैं. इस क्रम में इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत बड़े शहरों में व्यापारी UPI पेमेंट स्वीकार नहीं करने का अभियान चलाएंगे. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के बाद अब व्यापारियों ने भी UPI से जुड़े नए नियमों का विरोध शुरू किया है. व्यापारियों का कहना है कि नियम लागू होने से पहले ही वे UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने सरकार से UPI पेमेंट को लेकर बनाए गए नए नियम को वापस लेने की मांग की है.इंदौर से इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई है, जहां 125 से अधिक व्यापार संघों और लगभग 2 लाख व्यापारियों ने इस ‘नो यूपीआई डे’ आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है. सर्राफा बाजार से लेकर क्लॉथ मार्केट, और मारोठिया बाजार जैसे इंदौर के प्रमुख थोक और खुदरा व्यापारिक क्षेत्रों में आज डिजिटल लेनदेन पूरी तरह ठप दिख रहा है. मंगलवार रात शहर में टाइल्स एंड सेनेटरी वेयर व्यापारी एसोसिएशन की अगुवाई में रीगल स्क्वायर पर हुए प्रदर्शन में 150 से ज्यादा व्यापारी शामिल हुए. इस दौरान इन्होंने ‘यूपीआई बंद करो, यूपीआई पर चार्ज बंद करो’ के नारे भी लगाए.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading