अग्रवंशी जनप्रतिनिधियों के लिए गौरवशाली क्षण- शक्ति में अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की शक्ति जिला इकाई ने किया था 24 फरवरी को आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं पार्षद दीपा अग्रवाल का हुआ सम्मान

25 फरवरी को आयोजित अग्रवाल समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
25 फरवरी को आयोजित अग्रवाल समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
नगर पालिका अध्यक्ष का सम्मान करते अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई शक्ति के पदाधिकारी

शक्ति में अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की शक्ति जिला इकाई ने किया था 24 फरवरी को आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं पार्षद दीपा अग्रवाल का हुआ सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 24 फरवरी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला इकाई शक्ति ने शक्ति की हटरी धर्मशाला में नगर पालिका चुनाव 2025 में जीत करने वाले अग्रवाल समाज के नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए श्यामसुंदर अग्रवाल एवं वार्ड क्रमांक- 07 की पार्षद पद पर निर्वाचित हुई श्रीमती दीपा विकास अग्रवाल का सम्मान किया, इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, महिला सम्मेलन शक्ति जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, अग्रवाल सभा शक्ति के संरक्षक गोविंद राम कथूरिया, डॉ राजेश अग्रवाल, नारायण प्रसाद गोयल मुकेश बंसल, मनीष कथूरिया सहित दोनों नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि मौजूद रहे

इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की शक्ति जिला इकाई ने दोनों ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अग्रवाल समाज की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है कि अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर अग्रवाल समाज के व्यक्ति ने जीत हासिल की है तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार दोनों ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है, इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी इस सम्मान समारोह में अपना आशीर्वचन दिया तथा नगर पालिका शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि मैं पूरे समाज का तथा सभी मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझे नगर पालिका शक्ति की सेवा करने का अवसर दिया है तथा मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ नगर पालिका परिषद के अंतर्गत अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करूंगा तथा अग्रवाल समाज का भी मैं हृदय से आभारी हूं जिन्होंने सदैव मुझे अपना सहयोग प्रदान किया तथा आज भी मेरे निर्वाचन के पश्चात मुझे आज यह जो सम्मान दिया जा रहा है यह जीवन में मेरे लिए एक अनमोल है तथा समाज के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही यह सभी संभव हो सका है

इस दौरान काफी संख्या में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महिला सम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तो वही शक्ति शहर के अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी भी मौजूद थे, तथा पूरे सम्मान समारोह को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शक्ति जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, अंत में कार्यक्रम के पश्चात आगंतुकों के सम्मान में हाईटी का भी आयोजन किया गया

25 फरवरी को आयोजित अग्रवाल समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
25 फरवरी को आयोजित अग्रवाल समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
25 फरवरी को आयोजित अग्रवाल समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading