नगर पंचायत अड़भार पहुंचे नगरीय निकाय के नवनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों के हित में करी चर्चा, शक्ति जिले की ओर से संघ के विकास देवांगन ने किया पदाधिकारियो का स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सभी निकायों में निरंतर संघ का हो रहा प्रवास,कर्मचारी हितों के लिए दृण संकल्पित होकर कार्य कर रहा है संघ

नगर पंचायत अड़भार पहुंचे नगरीय निकाय के नवनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों के हित में करी चर्चा, शक्ति जिले की ओर से संघ के विकास देवांगन ने किया पदाधिकारियो का स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सभी निकायों में निरंतर संघ का हो रहा प्रवास,कर्मचारी हितों के लिए दृण संकल्पित होकर कार्य कर रहा है संघ kshititech
24 मई को नगर पंचायत अड़भार पहुंचे संघ के प्रदेश पदाधिकारी

नगर पंचायत अड़भार पहुंचे नगरीय निकाय के नवनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों के हित में करी चर्चा, शक्ति जिले की ओर से संघ के विकास देवांगन ने किया पदाधिकारियो का स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के नवनियुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने 24 मई को नगर पंचायत अड़भार पहुंचकर वहां संगठन के सदस्यों से मुलाकात की, इस दौरान नगर पंचायत अड़भार पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास देवांगन ने सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया, साथ ही इस दौरान संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियो ने बताया कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जाकर अपने संघ के सदस्यों से चर्चाएं की जा रही है, तथा आने वाले दिनों में संघ द्वारा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य योजना बनाकर गति दी जाएगी

इस दौरान नगरीय निकाय नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष महतोश शर्मा, बस्तर संभाग अध्यक्ष विनोद यादव, बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष हरीश राठौर एवं नगर निगम बिलासपुर के अध्यक्ष शंकर मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, इस दौरान नगर पंचायत अड़भार के कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास देवांगन ने बताया कि संघ के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार समय-समय पर कर्मचारी हितों के लिए किए जाने वाले आंदोलन एवं कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है,एवं शक्ति जिले में संघ का कार्य आज सभी नगरीय निकायों में प्रमुखता से चल रहा है, एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है,साथ ही अपने प्रवास पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों के साथ होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए उसके निराकरण की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं नगर पंचायत अड़भार पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियो को संघ की शक्ति जिले की समस्त गतिविधियों से विस्तार पूर्वक पदाधिकारी विकास देवांगन ने अवगत कराया तथा विकास देवांगन ने कहा कि शक्ति जिले का संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading