सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में हुआ विद्यार्थी परिषद का नवीन गठन, अलंकरण समारोह के माध्यम से पदाधिकारियो को किया गया सम्मानित, एसबीआई अधिकारी चंदन कुमार एवं थाना टीआई गगन वाजपेई रहे अतिथि के रूप में मौजूद

सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में हुआ विद्यार्थी परिषद का नवीन गठन, अलंकरण समारोह के माध्यम से पदाधिकारियो को किया गया सम्मानित, एसबीआई अधिकारी चंदन कुमार एवं थाना टीआई गगन वाजपेई रहे अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में संपन्न विद्यार्थी परिषद गठन एवं अलंकरण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-आज दिनांक 11जूलाई 2025 को सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह, विद्यार्थी परिषद का गठन, एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयाोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि चन्दन कुमार भारतीय स्टेट बैंक चन्द्रहासिनी शाखा चन्द्रपुर एवं गगन कुमार वाजपेयी थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवीं माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ,पूजन-अर्चन के पश्चात् मुख्य अतिथि व विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल विद्यालय के संचालक किशोर अगवाल, मनोज अगवाल, सुश्री वंशिता अगवाल व आगन्तुक समस्त अतिथियों का तिलक अक्षत व बेच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात पुरुषोत्तम अग्रवाल के द्वारा सारगर्भित प्रेरणादायक उदबोधन दिया गया। तथा विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण पंडा के द्वारा भी सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया अपने संबोधन में उन्होनें विद्यार्थी परिषद के विद्यालय में महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला व बताया कि विद्यालय के सकुशल संचालन एवं सफल बनाने में विद्यार्थियों की भुमिका और अनुशासन महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होने विद्यार्थियों को विद्यालय की धुरी बताया और स्पष्ट किया कि किसी विद्यालय को उन्नति के शिखर तक पहुँचाने में अध्यापन के साथ विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता आवश्यक होती है इसलिए विद्यार्थी परिषद विद्यालय का अभिन्न अंग होता है इससे विद्यार्थियों में कर्तव्य परायणता की भावना विकसित होती है। व विद्यालय में आयोजित हाने वाले समस्त कार्यक्रमों में उनकी पूर्ण सहभागिता बनी रहती है।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक लोचन प्रसाद पटेल, प्यारेलाल कुर्रे के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को रेड हाउस, येलो हाउस, ब्लु हाउस एवं ग्रीन हाउस चार वर्गांे में विभाजित किया गया जो कि क्रमशः अग्नि, वायु, जल एवं पृथ्वी के प्रतीक हैं। एवं इनके संरक्षक के रुप में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी चारों वर्गाें में छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शक नियुक्ति किए गए। वर्ष भर विद्यालय में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम वर्ग सह सम्पन्न होते हैं। जिससे विद्यार्थियों में अग्र गण्यता की भावना प्रबल रहती है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के बीच से कक्षा बाहरवीं से हेड बॉय के रूप में हरीश कुमार महेश, हेड गर्ल अम्बे पटेल तथा अन्य छात्र एवं छात्राओं का चयन विभिन्न पदों में किया गया तथा उनका शपथ ग्रहण कराया गया।अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री सुरेश यादव के द्वारा सभी आये अतिथियों के आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading