सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई स्कूल-संस्कार पब्लिक स्कूल में गूँजा ‘नई शिक्षा नीति’ का मंत्र: शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ ‘एनसीएफ आधारित आकलन एवं मूल्यांकन’ प्रशिक्षण




संस्कार पब्लिक स्कूल में गूँजा ‘नई शिक्षा नीति’ का मंत्र: शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ ‘एनसीएफ आधारित आकलन एवं मूल्यांकन’ प्रशिक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुरूप शिक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष शिक्षक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एनसीएफ के अनुसार आकलन एवं मूल्यांकन” विषय पर आधारित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन मधुबन पब्लिकेशन के गरिमामयी सहयोग से विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में संपन्न हुआ।
परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा एवं प्रधानाचार्या सुश्री रूपल उपाध्याय ने मुख्य वक्ता श्री कैलाश पवार का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
बदलते परिवेश में खुद को अपडेट रखना अनिवार्य: प्राचार्य
स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिदृश्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) विद्यार्थियों के रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर उनके समग्र और व्यावहारिक विकास पर बल देती है। इस नए बदलाव में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें नवीन शिक्षण एवं मूल्यांकन पद्धतियों को अपनाना ही होगा
कार्यशाला के मुख्य बिंदु: दक्षता और व्यावहारिक आकलन पर जोर
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञ श्री कैलाश पवार ने बेहद सरल और व्यावहारिक तरीके से नई मूल्यांकन पद्धतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया

