भाजपा शक्ति जिले के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक हुई संपन्न, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा- आने वाले निकाय एवं पंचायत के चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी जीत, आने वाले महीनो में होंगे संगठन के चुनाव, भारी बारिश के बावजूद बैठक में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता

28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक मैं उपस्थित जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी

भाजपा शक्ति जिले के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक हुई संपन्न, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा- आने वाले निकाय एवं पंचायत के चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी जीत, आने वाले महीनो में होंगे संगठन के चुनाव, भारी बारिश के बावजूद बैठक में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नवगठित शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के गठित जिला संगठन की वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक 28 जुलाई को शक्ति की हटरी धर्मशाला में संपन्न हुई,भाजपा जिला सक्ती द्वारा आयोजित विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला के मुख्य आतिथ्य एवम भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,प्रदेश बीजेपी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई तथा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन जैसे नारों के साथ
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है आप भी एक एक पेड़ अवश्य लगाए,चुनाव में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है, तभी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है,पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के विश्लेषण विषय पर बात की हम लोगो ने लोकसभा जीती सभी को बधाई एवम कहा की हमे और अधिक मेहनत कर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है, जिससे भाजपा मजबूत होगा समग्र संसाधन एवम पर्याप्त चुनाव सामग्री आई थी इन सबके बाद भी कही कोई कमी रही होगी उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओ ने मेहनत करने में कोई कमी नहीं की एवम संगठन की तरफ से भी भरपूर सहयोग मिला कोई न कोई मंत्री या बड़ा नेता लगातार बैठके लेकर हमारा सहयोग करते रहे और हमारा लगातार मार्ग दर्शन करने एवम आप सभी की मेहनत से लोकसभा जांजगीर चांपा चुनाव जीता अब त्रिस्तरीय पंचायत होना है अभी से तैयारी शुरू कर देवे और हमे नगर पालिका पंचायत चुनाव में जीत के लिए मेहनत करनी है,शोक प्रस्ताव मांगेराम अग्रवाल ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव पीतांबर पटेल ने पेश किया राष्ट्रपति के अभिभाषण को संजय रामचंद्र ने प्रस्तुत किया राजनैतिक प्रस्ताव गोपी सिंह ठाकुर ने प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन अमृतलाल साहू एवं भूषण चंद्रा ने किया,स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में श्रीमती विद्या सिदार ने वक्तव्य दिया इस अवसर पर मनचस्थ अतिथियों में जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती विद्या सिदार पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक केशव चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता चंद्रा जिला उपाध्यगण मांगेराम अग्रवाल भूषण चंद्रा गोपी सिंह ठाकुर अमृत लाल साहू संजय रामचंद्र महामंत्री टिकेश्वर गबेल घनश्याम साहू यनिता यशवंत चंद्रा जिला भाजपा के पदाधिकारी जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी जिला युवामोर्चा किसान मोर्चा अल्प संख्यक मोर्चा किसानमोर्चा झुग्गी झोपड़ी सभी मंडलो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिला मीडिया जिला आई टी सेल जिला सोशल मीडिया के प्रभारी सहप्रभारी एवम भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की जिला कार्यसमिति की 28 जुलाई को संपन्न बैठक वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक है, तथा राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार आने वाले दिनों में संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय हो चुका है, एवं प्रारंभिक चरण में पोलिंग बूथ समितियो के चुनाव होंगे तथा बूथ समिति के बाद मंडल के चुनाव एवं मंडल के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे तथा जिला कार्य समिति की इस बैठक को अंतिम माना जा रहा है एवं बैठक भी काफी भव्य रूप से दोपहर भोजन के साथ आयोजित की गई थी जिसमें भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारी- सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को एक बैठक में आमंत्रित किया गया था तथा बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहित बैठक में देखते ही बन रहा था, तथा इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गणों एवं प्रदेश अध्यक्ष के भी आगमन की भी बात कही गई थी, किंतु पार्टी संगठन का महत्वपूर्ण कार्य आने के चलते प्रदेश स्तर से कोई बड़े नेता एवं मंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए, जिसकी अधिकृत रूप से जानकारी स्वयं भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी

28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक
28 जुलाई को संपन्न जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading