सामाजिक सौहाद्र,भाईचारे की पहल- माता परमेश्वरी देवी की शोभायात्रा का शक्ति शहर की अग्रवाल सभा,अग्रसेन जयंती समारोह समिति, महिला जागृति शाखा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत, 3 फरवरी की शाम देवांगन युवा संगठन ने किया था शोभा यात्रा का आयोजन

अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत करते हुए
अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत करते हुए
रीना गेवाडीन अपने सदस्यों के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए

माता परमेश्वरी देवी की शोभायात्रा का शक्ति शहर की अग्रवाल सभा,अग्रसेन जयंती समारोह समिति, महिला जागृति शाखा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत, 3 फरवरी की शाम देवांगन युवा संगठन ने किया था शोभा यात्रा का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती शहर में देवांगन युवा संगठन द्वारा कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में 3 फरवरी को शहर के अखराभाटा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो की बैंड बाजे एवं आकर्षक झांकियो के साथ रथ पर माता परमेश्वरी देवी सवार थी तथा यात्रा के अखराभाटा से निकलने पर जगह-जगह उनका स्वल्पाहार एवं जलपान के साथ स्वागत किया गया तो वहीं शहर के संतोषी माता मंदिर के सामने अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति वर्ष 2024 के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू के नेतृत्व में स्वागत किया गया तथा आगंतुक समाज बंधुओ को आइसक्रीम पानी तथा सभी को माला पहनाकर अभिनंदन भी किया गया, साथ ही मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष रीना गेवाडीन सहित अन्य सामाजिक संगठनों में भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया तथा स्वागत से अभिभूत देवांगन युवा संगठन के पदाधिकारीयो ने स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा किया गया यह सम्मान हमारे समाज के लिए सदैव यादगार रहेगा एवं हम सभी शक्ति शहर में इसी तरह से आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र के साथ एक मिसाल कायम करें, माता परमेश्वरी देवी की शोभायात्रा में जहां देवांगन समाज की महिलाएं नवयुवक तथा बुजुर्ग जन उपस्थित रहे तो वही इस यात्रा में भारी भीड़ रही, एवं शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यह यात्रा निकली

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दादू जायसवाल शोभायात्रा का स्वागत करते हुए
रीना गेवाडीन का चल रहा जनसंपर्क
श्यामसुंदर अग्रवाल का चल रहा सघन जनसंपर्क

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading