शक्ति पुलिस की बढ़ रही ताकत- जिले को मिली नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन. 23 मई को वैन का होगा शुभारंभ. अपराधों की तफ्तीश के दौरान फॉरेंसिक जांच में मिलेगी पुलिस को तात्कालिक सुविधा

शक्ति पुलिस की बढ़ रही ताकत- जिले को मिली नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन. 23 मई को वैन का होगा शुभारंभ. अपराधों की तफ्तीश के दौरान फॉरेंसिक जांच में मिलेगी पुलिस को तात्कालिक सुविधा kshititech

शक्ति पुलिस की बढ़ रही ताकत- जिले को मिली नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन. 23 मई को वैन का होगा शुभारंभ. अपराधों की तफ्तीश के दौरान फॉरेंसिक जांच में मिलेगी पुलिस को तात्कालिक सुविधा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में पुलिस प्रशासन के पास लगातार संसाधनों में बढ़ोतरी हो रही है तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जहां जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण करने की दिशा में होगा तो वही शक्ति जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के दिशा निर्देशन में पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव सजग एवं तत्पर है। इसी श्रृंखला में विगत दिनों शक्ति जिला पुलिस के सभी थानों के लिए नई 112 गाड़ियां जहां संचालन में आई तो वहीं अब शक्ति जिला पुलिस बल को नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। तथा इस वैन का शुभारंभ आज दिनांक 23 मई 2026 दिन- शनिवार को शाम 4:00 बजे पुलिस लाइन बुधवारी बाजार ग्राउंड शक्ति में आयोजित किया गया है। तथा जिला पुलिस बल शक्ति ने कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से अपराधों की तफ्तीश के दौरान वैज्ञानिक जांच को और अधिक प्रभावी। पारदर्शी एवं त्वरित बनाए रखने की दिशा में यह काफी सहायक होगी तो वहीं इस वैन की उपलब्धता से शक्ति जिले में पुलिस को भी अपने कार्यों में काफी सहयोग मिलेगा। जिला पुलिस बल शक्ति ने शक्ति जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण। मीडिया के साथी। व्यापारी बंधु। अधिवक्ता गण एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों को भी इस अवसर पर पहुंचने का सादर आमंत्रण दिया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading