जिला मुख्यालय शक्ति में धूमधाम के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम, बैंड बाजे के साथ विसर्जित की गई प्रतिमाएं, शहर के प्रसिद्ध महामाया तालाब में हुआ विसर्जन कार्यक्रम, हाइड्रा वाहन से प्रतिमाएं तालाब में की गई विधि विधान से विसर्जित

शक्ति शहर में 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ धूमधाम से विसर्जन
शक्ति शहर में 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ धूमधाम से विसर्जन
शक्ति शहर में 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ धूमधाम से विसर्जन

जिला मुख्यालय शक्ति में धूमधाम के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम, बैंड बाजे के साथ विसर्जित की गई प्रतिमाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति जिला मुख्यालय में नौ दिनों तक नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाने के बाद 12 अक्टूबर को दशहरे के पावन पर्व पर दुर्गा पंडालो में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम के साथ किया गया, इस अवसर पर जहां बैंड बाजे एवं आकर्षक सुसज्जित वाहनों पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमाएं शहर के प्रमुख मार्गों पर शहर वासियों को आशीर्वाद देते हुए निकल पड़ी, तो वहीं आतिशबाजी के साथ दुर्गा प्रतिमाएं शहर के मां महामाया देवी तालाब में पहुंची जहां पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया एवं शहर में 12 अक्टूबर को दशहरे के पावन पर्व पर जहां शाम होते ही चारों ओर विभिन्न दुर्ग प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वहीं कार्यक्रम से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने सभी दुर्गा पंडालो एवं दुर्गा समितियो को बुलाकर उनका विसर्जन रूट निर्धारित कर दिया था, जिससे आपस में टकराहट ना हो तथा दुर्गा समितियां के सदस्य भी बड़े उत्साह के साथ विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान महामाया देवी तालाब के चारों ओर आकर्षक लाइट लगाई गई थी एवं दशहरे पर्व पर भी शहर में अनेकों जगह रावण दहन के कार्यक्रम किए गए भले ही शक्ति में सार्वजनिक रूप से रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हुआ किंतु मोहल्लों में लोगों ने अपने घरों के बाहर रावण के पुतले बनाकर उसका दहन किया तथा दशहरे के पर्व पर लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चना की तथा दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, शक्ति शहर की कुछ दुर्गा प्रतिमाएं आज 13 अक्टूबर को भी विसर्जित की जाएगी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम के साथ किया गया

शक्ति शहर में 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ धूमधाम से विसर्जन
शक्ति शहर में 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ धूमधाम से विसर्जन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading