शक्ति में गौ सेवा की ऐतिहासिक पहल- शक्ति की अग्रसेन सेवा संघ ने करी अनुकरणीय पहल- गौ सेवा समिति को जनसहयोग से घायल गौ माताओं के उपचार हेतु सौपी नई वाहन,क्षेत्र वासियों ने किया अग्रसेन सेवा संघ का साधुवाद, घायल गौ माताओ को ले जाने के लिए गाड़ी की होती थी दिक्कत

16 मई को गौ सेवा वाहन के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित अग्रसेन सेवा संघ एवं गौ सेवा समिति के सदस्य
अग्रसेन सेवा संघ शक्ति द्वारा गौ सेवा वाहन का हुआ लोकार्पण
अग्रसेन सेवा संघ शक्ति द्वारा गौ सेवा वाहन का हुआ लोकार्पण

शक्ति की अग्रसेन सेवा संघ ने करी अनुकरणीय पहल- गौ सेवा समिति को जनसहयोग से घायल गौ माताओं के उपचार हेतु सौपी नई वाहन,क्षेत्र वासियों ने किया अग्रसेन सेवा संघ का साधुवाद,

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर में 16 मई को बालक हाईस्कूल परिसर में गौ माता की सेवा के लिए उपचार वाहन का लोकार्पण किया गया, यह वाहन शक्ति शहर के अग्रसेन सेवा संघ के द्वारा जन सहयोग से क्रय की गई एवं क्रय करने के बाद इस वाहन को सुसज्जित एवं घायल गौ माता की सेवा के लिए उसे उसके अनुरूप बनवाकर शक्ति की गौ सेवा समिति को संचालन के लिए सौपा गया, बालक हाईस्कूल मैदान में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान अग्रसेन सेवा संघ शक्ति एवं गौ सेवा समिति शक्ति के सभी सदस्य मौजूद रहे तथा इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने अग्रसेन सेवा संघ की इस पहल पर उनका साधुवाद ज्ञापित किया, तो वही गौ सेवा समिति ने भी कहा कि आज जिस विश्वास के साथ उन्हें गौ माता की सेवा के लिए एवं घायल गौ माताओ को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए यह नई वाहन खरीद कर संचालन के लिए सौंपी जा रही है,वे पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे एवं यह एक बहुत बड़ी अनुकरणीय पहल है, वही इस अवसर पर अग्रसेन सेवा संघ के सदस्यों ने भी बताया कि शहर के दानदाता सेवाभावी गौ माता के भक्तों के सहयोग से यह वाहन ली गई है, तथा इस अवसर पर हम उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अग्रसेन सेवा संघ की आग्रह पर आगे आकर मुक्त हस्त से इस वाहन के लिए अपना सहयोग प्रदान किया, जिससे आज यह वाहन क्रय कर संचालन के लिए सौंपी जा रही है, वहीं इस अवसर पर विधिवत्त पूजा अर्चना की गई साथ ही वाहन को आकर्षक फूलों से भी सुसज्जित किया गया था,वाहन के लोकार्पण के बाद गौ सेवा समिति शक्ति के सदस्यों ने पूरे शहर में वाहन में सवार होकर गौ माता की जय, अग्रसेन भगवान की जय के श्री घोष के साथ एक फेरी लगाई तथा कहा कि अब आने वाले समय में प्रमुख मार्गो तथा नेशनल हाईवे सड़कों पर घायल होने वाली गौ माताओ को उपचार के लिए वाहन की दिक्कत नहीं होगी, इस अवसर पर आगम तो सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया एवं सेवाभावी, दानदाताओं के सम्मान में चाय- बिस्कुट की भी व्यवस्था की गई

अग्रसेन सेवा संघ शक्ति द्वारा गौ सेवा वाहन का हुआ लोकार्पण

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading