एयरपोर्ट के अंदर मस्जिद- 135 साल से स्थापित मस्जिद को सरकार करेगी शिफ्ट. 30 सालों से चल रहे प्रयासों को अब सत्ता बदलते ही मिलेगी गति

एयरपोर्ट के अंदर मस्जिद- 135 साल से स्थापित मस्जिद को सरकार करेगी शिफ्ट. 30 सालों से चल रहे प्रयासों को अब सत्ता बदलते ही मिलेगी गति kshititech

एयरपोर्ट के अंदर मस्जिद- 135 साल से स्थापित मस्जिद को सरकार करेगी शिफ्ट. 30 सालों से चल रहे प्रयासों को अब सत्ता बदलते ही मिलेगी गति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भीतर मौजूद 136 साल पुरानी गौरीपुर जामे मस्जिद को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है. यह वही मस्जिद है, जिसे लेकर पिछले करीब 30 साल से केंद्र सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी लगातार चिंता जताती रही थी. लेकिन हर बार मामला धार्मिक संवेदनशीलता और राजनीतिक टकराव के कारण आगे नहीं बढ़ पाया. अब बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तस्वीर बदलती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार और केंद्र के बीच तालमेल बढ़ने के बाद मस्जिद को एयरपोर्ट परिसर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. यही वजह है कि प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं. सवाल सिर्फ एक इमारत का नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय एविएशन नियमों और बंगाल की नई राजनीतिक दिशा का भी बन चुका है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading