शक्ति के चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय में शासन ने किया अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त, छत्तीसगढ़ शासन विधि विधाई विभाग मंत्रालय ने करी नियुक्तियां

शक्ति के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के नए अतिरिक्त लोक अभियोजक उदय कुमार वर्मा
नए अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज कुमार सिसोदिया
नए अतिरिक्त लोक अभियोजक मुन्ना लाल पटेल

शक्ति के चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय में शासन ने किया अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन विधि विधाई मंत्रालय द्वारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय शक्ति में चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त किया गया है, तथा चारों अधिवक्ताओं की इस नियुक्ति पर जहां अधिवक्ता साथियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट किया है, शक्ति के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में जिन चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर नियुक्ति की गई है उसमें उदय कुमार वर्मा, मनोज सिसोदिया, मुन्ना पटेल एवं सुरेंद्र शर्मा प्रमुख हैं, तथा इसमें से दो वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व में तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं, तथा प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नए अतिरिक्त लोक अभियोजक बनाए गए थे, किंतु 2023 में फिर से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नए अधिवक्ता साथियों को अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर कार्य करने का अवसर दिया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading