देश के सर्वोच्च सम्मान पाने के लिए सुनहरा अवसर- छत्तीसगढ़ की आम जनता को भी मिलेगा पद्म विभूषण,पद्म भूषण एवं पद्मश्री सम्मान, 11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन,सक्ती जिले की जनता भी कर सकेगी आवेदन


छत्तीसगढ़ की आम जनता को भी मिलेगा पद्म विभूषण,पद्म भूषण एवं पद्मश्री सम्मान, 11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले महत्वपूर्ण सम्मान के लिए 11 अगस्त तक की तिथि बढ़ा दी गई है, पूर्व में इस सम्मान के लिए 31 जुलाई 2025 तक आवेदन मांगे गए थे, तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने अपने पत्र कमांक-GENCOR-35010/505/2025-GAD-5 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 04/08/2025 के अनुसार प्रदेश के समस्त कलेक्टरो को निर्देशित करते हुए कहा है कि वर्ष 2026 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने हेतु संदर्भ विभागीय पत्र कमांक-GENCOR-35010/505/2025-GAD-5, दिनांक-27/03/2025 के अनुसार गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित अर्द्धशासकीय पत्र कमांक-1/8/2025-पब्लिक, दिनांक 15 मार्च, 2025 की छायाप्रति संलग्न प्रेषित करते हुए, पद्म पुरस्कार 2026 के लिये नामांकन प्रस्ताव दिनांक-15 जुलाई, 2025 तक चाही गई थी,निर्देशानुसार गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि (31) जुलाई 2025) में वृद्धि किए जाने के फलस्वरूप दिनांक 11 अगस्त, 2025 तक नामांकन प्रस्ताव इस विभाग को अनिवार्यतः भिजवाने का कष्ट करें, उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किये जायेंगे,एवमकृपया इसे प्राथमिकता देवें,उपरोक्त पत्र अंशिका ऋषि पाण्डेय उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा जारी किया गया है



