रासेयों की जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न. जिला संगठक डॉक्टर सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद. भविष्य की कार्य योजना हुई तैयार

रासेयों की जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न. जिला संगठक डॉक्टर सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद. भविष्य की कार्य योजना हुई तैयार kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक

रासेयों की जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न. जिला संगठक डॉक्टर सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक “एन. एस. एस.के कार्ययोजना और उद्देश्य “की सफलता का संकल्प के साथ संपन्न हुआ । राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेई, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति माननीय प्रो डॉ विनय चौहान,कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिला सक्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में आयोजित किया गया।सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष डॉ. डी पी पाटले (प्राचार्य) की अनुमति और उनके स्वागत के साथ प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया फिर वर्तमान सत्र 2026_27 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्ययोजना और उसके क्रियान्वयन पर प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती ने आवश्यक विषयों को बिंदुवार बताया जिस पर गहन चर्चा की गई । तत्पश्चात प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मुख्य विषयों को समिति के समक्ष रखा गया । डॉ पी आर कठौतिया (प्राचार्य) ने कहा कि जिसमें मुख्य रूप से जिला स्तर कर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कैसे कार्य करे जिससे कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना विशेष पहचान बना सके,जिले के कार्यक्रम अधिकारियों से नियमित संवाद और शासन स्तर पर समय समय पर जारी पत्रानुसार कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। तत्पश्चात डॉ देवेंद्र शुक्ला द्वारा नियमित गतिविधि पर जोर देने को कहा गया और प्रत्येक इकाई प्रति सप्ताह इसका विशेष आयोजन करे जिसमें जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित करे और उनके आवश्यक सहयोग का अपील करे। तत्पश्चात प्रो मुन्ना लाल सिदार ने माई भारत पोर्टल में स्वयं सेवकों के पंजीयन की संख्या बढ़ाने की बात रखी गई इसके लिए जानकार स्वयं सेवकों को इसकी जिम्मेदारी देने की सहमति बनी। तत्पश्चात डॉ नारायण कुर्रे ने जिला स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आगामी कुछ दिनों में दिन निर्धारित करने की सहमति सभी कार्यक्रम अधिकारियों से लेने की बात कही गई। तत्पश्चात प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक द्वारा वित्त के मामले में कहा गया कि शासन द्वारा जैसे ही राशि आबंटित की जाएगी आप सभी कार्यक्रम अधिकारी pfms के माध्यम से शीघ्र ही राशि का आहरण करने को कहा गया । समिति के द्वारा जिला स्तर पर श्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में एक छात्र और एक छात्रा को प्रतिवर्ष पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई जिसका वित्तीय भार जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा।सभी को अपना अपना सात दिवसीय विशेष शिविर स्थल और गोद ग्राम का चयन शीघ्र ही करने पर सहमति हुई ।सभी स्वयं सेवकों का पंजीयन निर्धारित समय पर उच्च कार्यालय को प्रेषित करने पर सहमति हुई। समिति के सदस्य मनीष आदित्य (प्राचार्य) द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि विभिन्न शिविर राज्य स्तर ,राष्ट्रीय स्तर और साहसिक शिविर,पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन के लिए सभी की सहमति और रोटेशन से स्वयं सेवकों की सूची तैयार करने पर सहमति हुई। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया गया और जिला सक्ती राष्ट्रीय सेवा योजना में भारत में एक नया पहचान स्थापित कर ए के संकल्प के साथ अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया ।ज्ञातव्य हो कि जिला स्तरीय सलाहकार समिति में डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य), डॉ पी आर कठौतिया (प्राचार्य),मनीष आदित्य (प्राचार्य), डॉ देवेंद्र शुक्ला वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. नारायण प्रसाद कुर्रे कार्यक्रम अधिकारी, प्रो मुन्ना लाल सिदार कार्यक्रम अधिकारी,छबि लाल राठौर कार्यक्रम अधिकारी है जो कि जिला स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालन और मार्गदर्शन समय समय पर देते रहेंगे ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading