शक्ति के प्रथम नागरिक श्यामसुंदर राजधानी रायपुर में अग्रवाल समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हुए सम्मानित, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 54 अन्य अग्रवंशियों को भी अग्रवाल समाज ने दिया सम्मान, श्याम सुंदर ने कहा-अग्रकुल में लिया हूँ जन्म,मुझे गौरव है की जनता ने फिर से मुझे चुना अपना सेवक, शक्ति की पार्षद दीपा का भी हुआ सम्मान

15 अप्रैल को राजधानी रायपुर में अग्र गौरव सम्मान से रायपुर सांसद  के हाथों सम्मानित होते नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल
सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त सीएसआईडीसी अध्यक्ष से मुलाकात करते श्यामसुंदर अग्रवाल
रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित अग्रवाल सभा शक्ति के पदाधिकारी

शक्ति के प्रथम नागरिक श्यामसुंदर राजधानी रायपुर में अग्रवाल समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हुए सम्मानित, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 54 अन्य अग्रवंशियों को भी अग्रवाल समाज ने दिया सम्मान, श्याम सुंदर ने कहा-अग्रकुल में लिया हूँ जन्म,मुझे गौरव है की जनता ने फिर से मुझे चुना अपना सेवक, शक्ति की पार्षद दीपा का भी हुआ सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के प्रथम नागरिक एवं जनता के बीच से दोबारा चुनकर आने वाले नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित अग्रवाल सभा रायपुर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा संयुक्त रूप से अग्र गौरव सम्मान के दौरान सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन CSIDC के चैयरमैन राजीव अग्रवाल एवं अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल सहित दोनों ही संस्थाओं के सभी प्रमुख पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे

अग्र गौरव सम्मान के दौरान नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया, इस अवसर पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि मुझे इस बात का गौरव है कि मैंने अग्रकुल में जन्म लिया है, तथा दोबारा मुझको जनता ने अपना सेवक चुना तथा मुझ पर विश्वास किया मैं इस मंच के माध्यम से सभी समाज बंधुओ को यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियो का सजगता से निर्वहन करूंगा तथा भगवान अग्रसेन जी ने हमें जो सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी है हम उनकी प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़ेंगे इस दौरान मंच के माध्यम से उपस्थित अतिथियों ने भी श्याम सुंदर अग्रवाल के कार्यों को समाज के लिए भी एक प्रेरणादाई बताया

वही इस मौके पर नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक- 7 की भारतीय जनता पार्टी की पार्षद श्रीमती दीपा विकास अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया तथा नगर पालिका परिषद शक्ति के प्रथम नागरिक के रूप में निर्दलीय जीतकर आने वाले श्यामसुंदर अग्रवाल को उपस्थित सभी जनों ने करतल ध्वनि के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी,साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लगभग 54 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों को अग्रवाल सभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा सम्मानित किया गया,नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर शहर वासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं श्याम सुंदर अग्रवाल भी विभिन्न सामाजिक मंचों पर भी अपने कार्यों एवं सक्रियता से सम्मानित हो चुके हैं

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका शक्ति की भाजपा पार्षद श्रीमती दीपा विकास अग्रवाल का भी हुआ सम्मान
15 अप्रैल को रायपुर में संपन्न अग्रवाल समाज का अलंकरण सम्मान समारोह
15 अप्रैल को रायपुर में संपन्न अग्रवाल समाज का अलंकरण सम्मान समारोह
15 अप्रैल को रायपुर में संपन्न अग्रवाल समाज का अलंकरण सम्मान समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading