नही रहे ग्रामीण पत्रकारिता के दबंग एवं निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार अग्रवाल , मालखरौदा में 28 जून को हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकार साथियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण पत्रकारिता में प्रदेश स्तर पर थी शिव कुमार की अपनी अलग पहचान, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन,सक्ति प्रेस क्लब सकती सहित सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने भी दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के महामंत्री नितेश अग्रवाल हुए अंतिम संस्कार में शामिल

<em>नही रहे </em>ग्रामीण पत्रकारिता के दबंग एवं निर्भीक <em>वरिष्ठ पत्रकार शिव</em> <em>कुमार अग्रवाल </em>, मालखरौदा में<em> 28 जून को हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकार साथियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण पत्रकारिता में प्रदेश स्तर पर थी शिव</em> <em>कुमार की अपनी अलग पहचान</em>, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन,सक्ति प्रेस क्लब सकती सहित सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने भी दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के महामंत्री नितेश अग्रवाल हुए अंतिम संस्कार में शामिल kshititech
मालखरौदा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार अग्रवा
<em>नही रहे </em>ग्रामीण पत्रकारिता के दबंग एवं निर्भीक <em>वरिष्ठ पत्रकार शिव</em> <em>कुमार अग्रवाल </em>, मालखरौदा में<em> 28 जून को हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकार साथियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण पत्रकारिता में प्रदेश स्तर पर थी शिव</em> <em>कुमार की अपनी अलग पहचान</em>, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन,सक्ति प्रेस क्लब सकती सहित सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने भी दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के महामंत्री नितेश अग्रवाल हुए अंतिम संस्कार में शामिल kshititech
शिवकुमार अग्रवाल के निधन पर सादर विनम्र श्रद्धांजलि

नही रहे वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार अग्रवाल मालखरौदा वाले, 28 जून को हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकार साथियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण पत्रकारिता में प्रदेश स्तर पर थी शिवकुमार की अपनी अलग पहचान

सक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में ग्रामीण परिवेश में रहकर भी देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के मीडिया समूह दैनिक भास्कर के संवाददाता के रूप में मालखरौदा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले निर्भीक एवं दबंग पत्रकार शिव कुमार अग्रवाल का 28 जून को निधन हो गया

मालखरौदा की प्रतिष्ठित फर्म कल्पना क्लॉथ स्टोर्स के संचालक सीए जतिन मंगल एवं नितिन मंगल के पूज्य पिता शिव कुमार अग्रवाल (पूर्व वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर मालखरौदा) का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 28 जून 2023 दिन- बुधवार को सुबह 09 बजे रायपुर में हो गया है,जिनका अंतिम संस्कार दिनांक- 28 जून 2023 दिन- बुधवार को दोपहर 3:30 बजे मुक्तिधाम मालखरौदा में हुआ, शिव कुमार अग्रवाल मंगल ट्रेडिंग कंपनी शक्ति के संचालक राजकुमार अग्रवाल के जेष्ठ भ्राता थे, शिवकुमार अग्रवाल के निधन पर पत्रकार साथियों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शिव कुमार अग्रवाल अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं राजधानी रायपुर में उनका उपचार चल रहा था उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए ज्ञात हो कि शिवकुमार अग्रवाल कई दशकों तक निरंतर अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से मालखरौदा क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखते थे

ज्ञात हो कि मालखरौदा क्षेत्र में खबरों को दशकों पूर्व जब समाचार पत्रों के प्रकाशन के लिए आधुनिकतम संसाधन उपलब्ध नहीं थे तथा इन सभी के बावजूद मालखरौदा क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान शिवकुमार अग्रवाल ने स्थापित की, तथा वे सदैव निर्भीकता के लिए एवं एक सक्रिय पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे, शिवकुमार अग्रवाल का निधन ग्रामीण पत्रकारिता के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, एवं लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में उनसे प्रेरणा लेते थे पत्रकार जगत से जुड़े विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति, शक्ति प्रेस क्लब शक्ति सहित सामाजिक, स्वयंसेवी, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा प्रांतीय महामंत्री नितेश कुमार अग्रवाल भी राजधानी रायपुर से पहुंचकर 28 जून को उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading