शक्ति की समाज सेविका मीनल अंकित अग्रवाल को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी- आशा गोयल बनाई गई प्रदेश उपाध्यक्ष.अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन में नारी शक्ति को मिली नई जिम्मेदारियां. समाज के कामों में शक्ति की नारी शक्ति राष्ट्रीय स्तर पर शहर को दे रही विशिष्ट पहचान




शक्ति की समाज सेविका मीनल अंकित अग्रवाल को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी- आशा गोयल बनाई गई प्रदेश उपाध्यक्ष.अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन में नारी शक्ति को मिली नई जिम्मेदारियां
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा शक्ति की समाज सेविका एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। तथा इसके साथ ही शक्ति की वरिष्ठ समाज सेविका एवं पूर्व में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी श्रीमती आशा गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त दोनों नियुक्ति पर शक्ति की महिला समिति की सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि इन दोनों महिला सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारियो से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का संगठन मजबूत होगा तो वहीं श्रीमती मीनल अग्रवाल ने भी कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं पूरी सजगता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगी





