शक्ति जिले में गौ तस्करी रोकने पुलिस विभाग को दिए निर्देश,गौ संरक्षण की दिशा में सरकारी अधिकारियों को कार्य करने आयोग अध्यक्ष ने दिए निर्देश, 21 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक,जिला पंचायत CEO जैन रहे मौजूद

शक्ति जिले में गौ तस्करी रोकने पुलिस विभाग को दिए निर्देश,गौ संरक्षण की दिशा में सरकारी अधिकारियों को कार्य करने आयोग अध्यक्ष ने दिए निर्देश, 21 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक,जिला पंचायत CEO जैन रहे मौजूद kshititech
शक्ति जिला कलेक्टर कार्यालय में गौ संरक्षण को लेकर संपन्न बैठक

शक्ति जिले में गौ तस्करी रोकने पुलिस विभाग को दिए निर्देश,गौ संरक्षण की दिशा में सरकारी अधिकारियों को कार्य करने आयोग अध्यक्ष ने दिए निर्देश, 21 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक,जिला पंचायत CEO जैन रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने 21 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित संबंधित विभागों की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में उन्होंने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ उत्पाद और हर घर गौ पालन के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर गाय के विभिन्न महत्व को बताते हुए आमजन को जागरूक करने कहा

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल द्वारा बैठक में गौ माता के विभिन्न महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने गायों के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी और स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से भी जन-जन को जमीनी स्तर पर गाय के महत्व को समझाने और जागरूक करने कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को गायों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखते हुए इसे रोकने के लिए सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा के लिए सक्ती जिले में बेहतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, पशु चिकित्सा विभाग, नगरीय निकाय, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, गौ शाला संचालनकर्ता, गौ सेवक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading