डभरा के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ समारोह एवम वृक्षारोपण का सफ़लता पूर्वक आयोजन, चंद्रपुर विधायक यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अग्रवाल रहे अतिथि के रूप में मौजूद, एक पेड़ मां के नाम के तहत उपस्थित लोगों ने किया वृक्षारोपण

शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

डभरा के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ समारोह एवम वृक्षारोपण का सफ़लता पूर्वक आयोजन, चंद्रपुर विधायक यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अग्रवाल रहे अतिथि के रूप में मौजूद

सकती- शक्ति जिले के विकासखंड डभरा मुख्यालय में स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यतिथि रामकुमार यादव,विधायक,चंद्रपुर ,विशिष्ठ अतिथि प्रीतम अग्रवाल,अध्यक्ष ,नगर पंचायतडभरा, खुशवंत सिंह चंद्रा, उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत डभरा, सुनील चंद्रा,हिमांशु शर्मा, विजय कुर्रे, लक्ष्मी माली, एल्डरमैन, लाला उपाध्याय, बसंत चंद्रा अविनाश पटेल (सभी मीडिया प्रतिनिधि) रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डां पी आर कठौतिया, प्र प्राचार्य ने किया।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर एवम छात्राओं द्वारा राज्यकीय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात नव प्रवेशित छात्रा एंबेसडरोऔर विद्यार्थियों का विधायक महोदय के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। डा पी आर कठौतिया ने स्वागत भाषण और अपना अध्यक्षीय भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के स्थापना से लेकर आज तक सीमित संसाधनों से किस तरह महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है, चर्चा किए। अपने उद्बोधन में दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य और नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों पर चर्चा किए,मुख्य अतिथि महोदय रामकुमार यादव,विधायक, चंद्रपुर ने अपने उद्वोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रख कर अध्ययन अध्यापन करने तथा उनके अनुसार अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करने का आग्रह किया और निरंतर आगे बढ़ते रहने एवम सयमित जीवन जीने की बात कही और उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी,इंडक्शन कार्यक्रम में प्रो मधु देवांगन, प्रो देवेन्द्र कुमार खंडाईत ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों और उनके पालको को विस्तार से अवगत कराया । नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट सिस्टम , मूल्यांकन पद्धति, वेल्यू एडेड कोर्स, जनरल इलेक्टिव कोर्स और ए ई सी आदि कोर्स के बारे में विस्तृत और महत्व पूर्ण जानकारी दिए । उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन करते हुए प्रो ओमेगा कुजूर ने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दिए,उक्त कार्यक्रम में प्रो पी सिदार, प्रो सर्वजीत आईक्यू आई सी एवम नई शिक्षा नीति प्रकोष्ठ संयोजक, प्रो विनोद कुमार, समस्त अतिथि व्याख्याता, मुख्य लिपिक अमिश देवदास, के एस पटेल, श्रीमती टी कुजूर , बी एस सिदार, के एल लहरे तथर गण मान्य नागरिक व नए पुराने छात्र छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित रहे,अंत में अतिथियों द्वारा एवम सभी स्टाफ के सभी अधिकारी कर्मचारी ओर छात्र छात्राओ ने “”एक पेड़ मां के नाम “” के तहत बृक्षा रोपण किया गया।

शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading