शहर के कचरे का भी हो रहा उपयोग-नगर पंचायत अड़भार में कचरा संग्रहण एवं पृथ्कीकरण कार्य में महिलाएं सक्रिय, महिलाओं को भी समय-समय पर शासन की ओर से दिया जाता है प्रशिक्षण, सुबह से शाम तक डोर टू डोर कचरा एकत्रित कर होता है छटाई का कार्य

शहर के कचरे का भी हो रहा उपयोग-नगर पंचायत अड़भार में कचरा संग्रहण एवं पृथ्कीकरण कार्य में महिलाएं सक्रिय, महिलाओं को भी समय-समय पर शासन की ओर से दिया जाता है प्रशिक्षण, सुबह से शाम तक डोर टू डोर कचरा एकत्रित कर होता है छटाई का कार्य kshititech
शहर से एकत्रित कचरे को छटाई करती महिलाएं

शहर के कचरे का भी हो रहा उपयोग-नगर पंचायत अड़भार में कचरा संग्रहण एवं पृथ्कीकरण कार्य में महिलाएं सक्रिय,

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री साव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत अड़भार में डोर-टू-डोर स्वच्छता कार्य में संलग्न महिलाओं द्वारा नियमित कचरा संग्रहण किया जा रहा है। साथ ही नगर के केन्द्रों में महिलाएं संग्रहित कचरा की छटाई कार्य में कार्यरत हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय, उप अभियंता मुजफ्फर हुसैन तथा सफाई दरोगा विकास देवांगन द्वारा सभी केन्द्रों का निरीक्षण कर संग्रहित कचरों के उपयोगिता की जानकारी ली गई। ज्ञात हो कि न.पं. अड़भार के सभी 01 से 15 वार्डों में संग्रहित कचरे की छटाई केन्द्र में की जाती है, इसमें सूखा कचरा को स्थानीय कबाड़ व्यवसाय को बिक्री किया जाता है व गीला कचरा से उर्वरक खाद तैयार किया जाता है व खाद भी बिक्री भी की जाती है। इस माध्यम से महिलाएं अपने जीवन को स्वावलम्बी बना रही है। नगर के लोगों ने केन्द्र में कार्य कर रही महिलाओं के कार्यों की सराहना की है, वही कचरे के उपयोग होने से भी जहां इसका लाभ मिल रहा है, तो वहीं नगर पंचायत प्रशासन भी निरंतर इन महिलाओं को समय-समय पर इसका प्रशिक्षण देकर इन्हें अनुभवी बना रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading