हिंदू हृदय सम्राट बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री- सांसद के बयानो से चर्चाओं का बाजार गर्म. आखिर किसके हाथ होगी बंगाल की कमान

हिंदू हृदय सम्राट बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री- सांसद के बयानो से चर्चाओं का बाजार गर्म. आखिर किसके हाथ होगी बंगाल की कमान kshititech

हिंदू हृदय सम्राट बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री- सांसद के बयानो से चर्चाओं का बाजार गर्म. आखिर किसके हाथ होगी बंगाल की कमान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार राज्य में बीजेपी सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बंगाल को अब “नया नेतृत्व” मिलने वाला है और राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति खत्म होगी।बीजेपी सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है जिसे उन्होंने “हिंदू हृदय सम्राट” बताया। उनके मुताबिक, राज्य की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी और अब लोगों को नई राजनीतिक दिशा मिलने वाली है।महतो ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में एक विशेष वर्ग की राजनीति को प्राथमिकता दी गई, जबकि बहुसंख्यक समाज की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद बंगाल में कानून व्यवस्था, विकास और नई राजनीतिक सोच पर जोर दिया जाएगा।वहीं अब सभी की नजर बीजेपी विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading