शक्ति जिले में निर्माणधीन सरकारी स्कूल से लोहे की सेंट्रिंग प्लेट चोरी के 06 आरोपी मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार. एसपी साहब के निर्देशन में अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सक्रिय हैं हसौद थाना प्रभारी विंटन साहू




शक्ति जिले में निर्माणधीन सरकारी स्कूल से लोहे की सेंट्रिंग प्लेट चोरी के 06 आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) के अप. क्र. 200/2026 धारा 305 (ए), 3(5) भा.न्या.सं. 2023 के तहत
निर्माणाधीन भवन स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* चोरी गये 30 नग लोहे के सेटरिंग प्लेट एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल भी बरामद।थाना हसौद पुलिस बड़ी कार्यवाही।नाम आरोपीगण-01. फिरत कुमार नागेश पिता अरूण उम्र 25 साल निवासी हसौद थाना हसौद।02. रमेश कुमार साहू पिता गनेश राम उम्र 22 साल निवासी हसौद थाना हसौद।03 रविशंकर बर्मन पिता श्याम लाल बर्मन उम्र 32 साल निवासी हसौद थाना हसौद।04 सुभाष खूंटे पिता मोहर साय खूंटे उम्र 22 साल निवासी धमनी थाना हसौद
05 रवि यादव पिता दिलहरण यादव उम्र 21 साल निवासी हसौद थाना हसौद।06 कुमार सिह चौहान पिता पंचराम उम्र 60 साल निवासी हसौद थाना हसौद है।संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बंशी साहू पिता स्व. भूवन साहू उम्र 34 साल साकिन मुड़पार थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया इसका ग्राम हसौद के हायर सेकण्डरी स्कूल हसौद (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में नवीन स्कूल बनाने के लिए लेंटर/छत निर्माण के लिये सेट्रिग सामान निर्माणाधीन स्कूल कमरा अन्दर में रखा था जिसमें खिड़की एवं दरवाजा नही लगा है। सेट्रिग सामान में से 30 नग लोहे का सेट्रिंग प्लेट पुरानी इस्तेमाली वर्तमान कीमती 24000/रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामला चोरी जैसे अपराध का होने से मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अतिरिक्त लिए अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर, प्रकरण में चोरी गये मशरूका 30 नग लोहे का सेटरिंग प्लेट एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया था जो जरिये मुखबीर सूचना मिला 01. फिरत कुमार नागेश 02. रमेश कुमार, 03. रवि शंकर बर्मन, 04. सुभाष खुटे, 05. रवि यादव, 06. कुमार सिंह द्वारा लोहे का सेटरिंग प्लेट को स्कूल से चोरी कर ले गये है एवं छिपाकर कर रखे है कि मुखबीर सूचना आरोपियों के सकूनत पर दबिश देकर तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेकर सभी चोरी 30 नग सेंट्रिग प्लेट को बरामद कर एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीएच 2787, एचएफ डिलक्स कमांक सीजी 11 एयू 1016 को जप्त किया गया है। आरोपीगणों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विन्टन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर राजेन्द्र वारेन, आरक्षक गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, राजू खुटे, गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान





