शक्ति जिला पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को पुलिस जन संवाद कक्ष में किया गया राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. गुजरात के एकता नगर से पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण. पुलिस कप्तान सहित जिले के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद. पुलिस प्रशासन की पहल का नागरिकों ने किया धन्यवाद

31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक एवं जन प्रतिनिधि
लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पीएम मोदी जी
जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम

शक्ति जिला पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को पुलिस जन संवाद कक्ष में किया गया राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन. गुजरात के एकता नगर से पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण. पुलिस कप्तान सहित जिले के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

शक्ति -31 अक्टूबर की शाम जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित पुलिस जन संवाद कक्ष परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के एकता नगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण बड़ी एलइडी पर दिखाया गया तो वहीं पूरे कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे तथा शक्ति जिले के पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल।एसडीओ पुलिस डॉक्टर श्रीमती मुनेश्वरी पैंकरा सहित जिले के थाना प्रभारी।साइबर सेल। जिला यातायात विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में पहुंचे थे तो वही कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आगंतुक लोगों के लिए स्वल्पाहार एवं शरबत की भी व्यवस्था की गई तथा बड़ी एलइडी सिस्टम लगाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया। जिला पुलिस प्रशासन शक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की दिशा में आम नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। तथा कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए एवं घंटों तक लोगों ने एलईडी पर चल रहे लाइव प्रसारण कार्यक्रम को भी देखा। इस दौरान अग्रसेन चौक में जहां पूरा पुलिस बल तैनात था तो वहीं जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अग्रसेन चौक के पुलिस जन संवाद कक्ष का भी औपचारिक शुभारंभ इस कार्यक्रम के साथ ही हो गया। तथा इस पुलिस जन संवाद कक्ष परिसर में जिला पुलिस के विभिन्न विभागों के कार्यालय भी होंगे जहां से व्यवस्थित ढंग से पुलिस का कार्य संचालित होगा जिसमें प्रमुख रूप से साइबर सेल जिला यातायात विभाग भी संचालित होंगे

जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम
जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम
जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम
जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम
जिला पुलिस शक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading