4000 पुलिसकर्मी एवं 200 सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी कांग्रेस की आज रामलीला मैदान की रैली- 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

4000 पुलिसकर्मी एवं 200 सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी कांग्रेस की आज रामलीला मैदान की रैली- 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड आर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखी जाए। भीड़ के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या सुरक्षा में चूक न हो।दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान को 14 जोन में बांटा है। वहीं सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। रामलीला में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर गए हैं। जांच के बाद ही लोगों को मैदान में प्रवेश देने की तैयारी है। वहीं, रैली के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी नजर रखेंगे। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी, जबकि दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे।मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ बाडी-वार्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा विरोधी वाहन और निगरानी उपकरणों से लैस गाड़ियां तैनात रहेंगीदिल्ली पुलिस ने आयोजकों को सुरक्षा इंतजामों में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। रणनीतिक स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी फुटेज पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाने को कहा गया है। रैली में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों, स्वयंसेवकों और उन्हें लाने वाली बसों का ब्योरा भी मांगा गया है।वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान में रात में रुकने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने की हिदायत दी गई है, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading