छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी पर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन का हुआ खुलासा, शक्ति पुलिस ने कहा- साइबर ठगों के खिलाफ सख्त है पुलिस, पुलिस ने कहा मामले में आगे भी और हो सकती है गिरफ्तारियां, साइबर से संबंधित देश के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले हैं दर्ज, शक्ति जिले की साइबर सेल एवं शक्ति थाने की रही अहम सजगता, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिले में साइबर थाने की जरूरत

साइबर अपराधों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शक्ति जिले में हुई साइबर अपराध की घटना पर एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर जानकारी देते हुए

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी पर शक्ति पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई- बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन का हुआ खुलासा, शक्ति पुलिस ने कहा- साइबर ठगों के खिलाफ सख्त है पुलिस, पुलिस ने कहा मामले में आगे भी और हो सकती है गिरफ्तारियां, साइबर से संबंधित देश के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले हैं दर्ज, शक्ति जिले की साइबर सेल एवं शक्ति थाने की रही अहम सजगता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस ने जेल भेज दिया है,दो मामलो में कार्रवाई करते हुए मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, एवं शक्ति जिला पुलिस ने कहा है कि साइबर ठगों पर जारी रहेगी सक्ती पुलिस की कार्यवाही,आरोपियों के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में साइबर ठगी का अपराध दर्ज होना बताया जा रहा है,मामले में विदित हो कि भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध खाते पर कार्यवाही के लिए प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के विस्तृत निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के म्यूल खाता धारक के संदिग्ध लेनदेन पर कार्यवाही के निर्देश पर सक्ती निवासी एक युवक के पीएनबी खाते में 14/01/24 से 30/1/24 तक कुल 3,48,73,171 ₹ संदिग्ध रूप से लेन देन करना पाया गया है, जिस पर थाना सकती में उक्त युवक के विरुद्ध धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया है,उक्त खाते का सत्यापन पीएनबी बैंक से प्राप्त दस्तावेज एवं आरोपी से उसके चालू खाता की चेक बुक और एटीएम जप्त की गई है, एवं अन्य जानकारी बैंक से प्राप्त करना शेष है,आरोपी युवक के अकाउंट के विरुद्ध देश में कुल 60 साइबर ठगी संबंधी शिकायतें और हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना में ठगी के तथा छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाँपा में ऑनलाइन सट्टा का अपराध दर्ज है,समन्वय पोर्टल के अनुसार फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट होल्डर युवक की सहभागिता साइबर ठगी में पाए जाने पर
आरोपी के आरोप स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के आधार से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाड प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है,इसी प्रकार चरौदा निवासी निखिल कर्ष जिसके पीएनबी बैंक खाते में 11/1/24 से 30/1/24 तक कुल 5,43,62,525 ₹ संदिग्ध रूप से लेनदेन पाया गया था, जिस पर थाना सक्ती में धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया ।

उक्त खाते के विरुद्ध देश में 66 साइबर शिकायते और पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में कुल 05 मामले दर्ज हैं,फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारक निखिल कर्ष को साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड प्राप्त किया गया है,दोनों मामलो में विवेचना जारी है जिसमे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना शेष है,इस त्वरित कार्यवाही में साइबर सेल सक्ती तथा थाना सक्ती की टीम की सक्रिय भूमिका रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading