22 अगस्त को होने वाली चंद्रोदय कार्यकारिणी बैठक के लिए कार्य सूची हुई जारी, मुख्य चुनाव अधिकारी की भी होगी नियुक्ति

चंद्रपुर में होने वाली बैठक का मंच सदस्यों के लिए आमंत्रण

22 अगस्त को होने वाली चंद्रोदय कार्यकारिणी बैठक के लिए कार्य सूची हुई जारी, मुख्य चुनाव अधिकारी की भी होगी नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 22 अगस्त 2024 को चंद्रपुर से लगे जगदंबा वॉटर पार्क में होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक चंद्रोदय के लिए मंच के प्रांतीय कार्यालय ने कार्य सूची जारी की है, उपरोक्त बैठक का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच एवं चंद्रहासिनी शाखा चंद्रपुर के आतिथ्य में किया जा रहा है तथा इस बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में यह बैठक होगी, जिसके तहत अष्टम प्रांतीय कार्यकारणी की तृतीय कार्यकारणी बैठक दिनांक 22.08.2024, गुरुवार स्थान जगदम्बा वाटर पार्क चंद्रपुर में आयोजित होने एवम

01- प्रातः 09:30 बजे पंजीयन एवम स्वल्पाहार
02- प्रातः 10:00 बजे उदघाटन सत्र
03- प्रातः 10:30 बजे क्रांति महामंत्री द्वारा गणपूर्ति की घोषणा एवं शपथ ग्रहण
04- प्रातः 11:00 बजे प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभा आरंभ की घोषणा एवं कार्य सूची का अनुमोदन,परिचय सत्र
05- प्रातः 11:10 बजे प्रांतीय अध्यक्ष का उद्बोधन
06- प्रातः 11:30 बजे राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का मार्गदर्शन
07- दोपहर 12:30 बजे प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय की पुष्टि
08- दोपहर 01:00 बजे प्रांतीय कार्यालय उपाध्यक्ष एवं महामंत्री का प्रतिवेदन
09- दोपहर 01:30 बजे प्रांतीय कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुति
10- दोपहर 01:45 बजे दोपहर लंच
11- दोपहर 02:00 बजे प्रांतीय उपाध्यक्ष, सहायक मंत्री एवं प्रांतीय संयोजकों की प्रतिवेदन प्रस्तुति
12- दोपहर 03:00 बजे नए कार्यक्रमों पर विचार एवं निर्णय
13- दोपहर 03:50 बजे मंच के प्रांतीय संभावित खर्चों पर विचार एवं निर्णय
14- दोपहर 04:10 बजे आगामी प्रांतीय चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी की घोषणा एवं अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से
15- दोपहर 04:15 बजे चंद्रपुर शाखा की ओर से शाखा मंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव
16- शाम 04:30 बजे प्रांतीय संगठन की ओर से प्रांतीय महामंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव
17- शाम 04:45 बजे शोक प्रस्ताव
18- शाम 04:55 बजे राष्ट्रगान के साथ सभा स्थगित
19- शाम 05:00 बजे चंद्रपुर के प्रसिद्ध मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं नौका विहार
20- शाम 05:05 बजे आगंतुक अतिथियों एवं सदस्यों की गंतव्य को रवानगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading