*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति शहर में चल रहा 90 करोड़ की जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने का कार्य, प्रशासन ने करी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से अपील-निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिक करें सहयोग, बारिश के कारण थोड़ी हो सकती है परेशानियां, शक्ति शहर के लिए जल संकट निवारण की दिशा में वरदान बनेगी यह योजना

शक्ति शहर में चल रहा 90 करोड़ की जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने का कार्य, प्रशासन ने करी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से अपील-निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिक करें सहयोग, बारिश के कारण थोड़ी हो सकती है परेशानियां, शक्ति शहर के लिए जल संकट निवारण की दिशा में वरदान बनेगी यह योजना kshititech
फाइल फोटो एक नजर में
शक्ति शहर में चल रहा 90 करोड़ की जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने का कार्य, प्रशासन ने करी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से अपील-निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिक करें सहयोग, बारिश के कारण थोड़ी हो सकती है परेशानियां, शक्ति शहर के लिए जल संकट निवारण की दिशा में वरदान बनेगी यह योजना kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

शक्ति शहर में चल रहा 90 करोड़ की जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन बिछाने का कार्य, प्रशासन ने करी आम जनता से अपील-निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिक करें सहयोग, बारिश के कारण थोड़ी हो सकती है परेशानियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर की बहूप्रतीक्षित 90 करोड रुपए की जल आवर्धन योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, एवं शक्ति शहर में इस योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, तथा यह जल आवर्धन योजना के अंतर्गत मिरौनी बैराज से पानी चलकर शक्ति जिले के विभिन्न इलाकों से होते हुए शक्ति आयेगा, एवं शासन की योजना के अनुरूप शक्ति जिले के सभी नगरीय निकायों में इस योजना के अंतर्गत पानी प्रदान किया जाना है,वर्तमान में बारिश मौसम को देखते हुए प्रमुख मार्गों एवं मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने के दौरान कुछ परेशानियां आम नागरिकों को जरूर हो रही है, किंतु नगर पालिका प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें एवं यह जल आवर्धन योजना शहर के लिए एक बड़ी योजना है,जिससे बारहो महीने शुद्ध पेयजल घर-घर तक उपलब्ध होगा

नगर पालिका शक्ति के तकनीकी अधिकारियों ने आम जनता से सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अपील करते हुए बताया है कि नगर पालिका सक्ती जल आवर्धन योजना अंतर्गत समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं नगरवासियों से आग्रह है की नगर पालिका शक्ति क्षेत्र में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से जारी है। यह योजना नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु एक दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने की दिशा में किया जा रहा ऐतिहासिक प्रयास है। जिसमे अब तक इस योजना के अंतर्गत-ऊपरी जल टंकियाँ (Overhead Tanks),इंटेक वेल,ट्रीटमेंट प्लांट,इंटेक से ट्रीटमेंट प्लांट तक की मुख्य पाइपलाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है

नगर पालिका शक्ति के तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नगर के भीतर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसके अंतर्गत मानक अनुसार अधिक गहराई में खुदाई की जा रही है। इस कार्य में अधिक मात्रा में मिट्टी बाहर निकल रही है, और वर्षा ऋतु के कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी असुविधा उत्पन्न हो रही है। किंतु तकनीकी रूप से उपरोक्त योजना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है, नगर पालिका परिषद शक्ति के तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु में की गई खुदाई एवं भराई (Backfilling) से मिट्टी का जमाव प्राकृतिक रूप से बहुत अच्छे तरीके से होता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी है,पाइपलाइन की टेस्टिंग एवं निरीक्षण के उपरांत प्रत्येक स्थल पर भराई व सड़कों की मरम्मत कार्य (कंक्रीट) किया जाएगा।कार्य की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी तकनीकी अधिकारियों द्वारा की जा रही है

शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में इस जल आवर्धन योजना का लोग इंतजार कर रहे हैं,एवं इस योजना के प्रारंभ होने से जहां घर-घर तक शुद्ध पानी मिलेगा तो वही नगर पालिकापरिषद शक्ति ने बताया कि उपरोक्त योजना के कार्य के दौरान यदि समय पर यह कार्य पूर्ण नहीं होगा तो एवम यदि नागरिकों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हुआ तो कार्य में विलंब होगा,योजना की पूर्णता में अवांछनीय बाधा आएगी,और नगर को जल संकट से शीघ्र निजात नहीं मिल पाएगी।इसलिएअपील (स्वतंत्र खंड के रूप में) नगर पालिका शक्ति आप सभी नगरवासियों से अपील करती है कि इस जनहित योजना में सहनशीलता, धैर्य एवं सक्रिय सहयोग प्रदान करें।कार्यस्थलों पर अनावश्यक आवाजाही एवं बाधा से बचें।किसी असुविधा या सुझाव हेतु नगर पालिका कार्यालय से संपर्क करें।कार्य को आपसी जिम्मेदारी समझें ताकि यह योजना गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूर्ण हो सके।आपका सहयोग = जल संकट से मुक्ति + बेहतर भविष्य,आपका सहयोग ही एक विकसित, स्वस्थ, और जल संपन्न शक्ति नगर के निर्माण की आधारशिला है

Back to top button