उप्पल की सक्रियता से अवैध महुआ शराब कारोबारीयो में हड़कंप- होली पर्व के पूर्व शराब के अ‌वैध कारोबारीयो पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई छापा मार कारवाई, होली के शुष्क दिवस को लेकर भंडारण की गई थी महुआ शराब

उप्पल की सक्रियता से अवैध महुआ शराब कारोबारीयो में हड़कंप- होली पर्व के पूर्व शराब के अ‌वैध कारोबारीयो पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई छापा मार कारवाई, होली के शुष्क दिवस को लेकर भंडारण की गई थी महुआ शराब kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब के आरोपी

होली पर्व के पूर्व शराब के अ‌वैध कारोबारीयो पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई छापा मार कारवाई, होली के शुष्क दिवस को लेकर भंडारण की गई थी महुआ शराब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- होली पर्व के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के दिशा- निर्देशानुसार आबकारी वृत्त शक्ति ने महुआ शराब के अवैध कारोबारीयो पर ताड़ बतोड़ छापामार कार्रवाई की है, शक्ति जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में विभाग ने आबकारी वृत्त -सक्ती में कुल कायम प्रकरण -02,कुल जप्त मात्रा – 15.2 लीटर महुआ शराब के मामले में धारा – 34(1)(क), 34(2) , 59(क) के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज होली पर्व के शुष्क दिवस पर ग्राहकों को बिक्री के लिए भंडारण कर रखे अवैध महुआ शराब पर आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक 12/3/25 को वार्ड नंबर 18 स्टेशनपारा थाना सक्ती निवासी कंचनबाई पति विष्णु प्रसाद के द्वारा बिक्री के लिए कमरे के कूलर में छिपा कर रखा 24 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में भरा 250 मिली लीटर और 01 नग प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल 8 लीटर महुआ शराब* का भंडारण कर बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई ।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 सिंघनसरा थाना सक्ती निवासी संतोष कुमार दिव्य पिता सुकलाल के द्वारा अपनी किराना दुकान से बिक्री के लिए छिपा कर रखा 24 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में भरा 300 मिली लीटर कुल 7.2 लीटर महुआ शराब का भंडारण कर बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई,दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक विष्णु कौशिक, नगर सैनिक राजेश कंवर, सोमनाथ राठौर , भीम साहू आबकारी स्टाफ बसंती चौधरी, कमलेश और परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading