मां भारती के वीर सैनिकों को देंगे धन्यवाद- मातृशक्ति की हुंकार- 25 मई को शक्ति शहर में होगा कार्यक्रम सिंदूर, शौर्य शोभायात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला सक्ती ने की है पहल

मां भारती के वीर सैनिकों को देंगे धन्यवाद- मातृशक्ति की हुंकार- 25 मई को शक्ति शहर में होगा कार्यक्रम सिंदूर, शौर्य शोभायात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला सक्ती ने की है पहल kshititech

मां भारती के वीर सैनिकों को देंगे धन्यवाद- मातृशक्ति की हुंकार- 25 मई को शक्ति शहर में होगा कार्यक्रम सिंदूर, शौर्य शोभायात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला सक्ती ने की है पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला इकाई- सक्ती छत्तीसगढ़ ने 25 मई 2025 दिन- रविवार को शक्ति जिला मुख्यालय में कार्यक्रम सिंदूर शौर्य शोभायात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन किया है, तथा 25 मई को शाम 4:00 बजे सभी कार्यकर्ता शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में एकत्रित होंगे एवं वहां से रैली के रूप में अग्रसेन चौक शक्ति पहुंचेंगे जहां शाम 5:00 बजे सभा का आयोजन किया गया है

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के सदस्यों ने बताया कि अत्यंत ही गर्व के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि भारतीय सेना के प्रबल पराक्रम, शौर्य एवं अदम्य साहस के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में माँ भारती के वीर सैनिकों को धन्यवाद देने तथा उनका अभिनन्दन करने हेतु राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला सक्ती द्वारा मातृशक्ति के नेतृत्व में शौर्य गौरव यात्रा एवं सभा का आयोजन किया जा रहा है।राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच ने कहा है कि आप सभी से निवेदन है कि कृपया इस आयोजन में बड़ी संख्या में सज्जन शक्ति मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं समाज के वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करावें।कार्यक्रम दिनांक :25/5/2025 को है,एवम शोभा यात्रा समय :दोपहर 3 बजे से सामुदायिक भवन से कचहरी चौक के लिए निकलेगी,मंच कार्यक्रम स्थान : कचहरी चौक सक्ती होंगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading