गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने शिक्षकों के लिए हुआ गूंजन एजुकेशन सेंटर में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- शिक्षक ही विद्यार्थियों के हैं भविष्य निर्माता




गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने शिक्षकों के लिए हुआ गूंजन एजुकेशन सेंटर में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- शिक्षक ही विद्यार्थियों के हैं भविष्य निर्माता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-गूंजन एजुकेशन सेंटर में शिक्षकों के कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक श्री नितिन सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में गुड लक पब्लिशर्स के ब्रांच मैनेजर श्री रंजन कुमार, बिलासपुर ज़ोन के टेरिटरी मैनेजर श्री दीन दयाल पटेल तथा शिक्षक प्रशिक्षक श्री अविनाश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री अविनाश कुमार एक इंजीनियर से शिक्षक-प्रशिक्षक बने शिक्षाविद् हैं, जिन्हें देशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ 10 वर्षों से अधिक कार्य करने का अनुभव है वर्तमान में Good Luck Publishers के साथ कार्य करते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), गतिविधि-आधारित शिक्षण, प्रभावी कक्षा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, तार्किक सोच, संवाद कौशल एवं जीवन मूल्यों का विकास करना है।इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ गोबिंद दास, पुष्पा यादव, देविका पटेल, सारिका सोनी, ज्योति देवांगन, नीतू यादव, काजल महंत, सोनिया सोनवानी, खुशबू खान, भूमेश यादव, शिवशंकर साहू, पूनम यादव, कविता देवांगन, नेहा गुप्ता, सौम्या महंत, शांति यादव, भुनेश्वरी माणिकपुरी, अनुसुइया पटेल, अंजली पटेल, सरला यादव, दीपा यादव एवं जया केवट उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में विद्यालय के संचालक श्री नितिन सोनी ने अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हैं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है







