टेमर सरपंच सोनी ने गांव की बिटिया के लिए विवाह हेतु मोर बेटी मोर स्वाभिमान योजना के अंतर्गत दी सहयोग राशि, परिवार जनों ने कहा- पूरे प्रदेश भर में टेमर सरपंच साहब की अनुकरणीय योजना है

टेमर सरपंच सोनी ने गांव की बिटिया के लिए विवाह हेतु मोर बेटी मोर स्वाभिमान योजना के अंतर्गत दी सहयोग राशि, परिवार जनों ने कहा- पूरे प्रदेश भर में टेमर सरपंच साहब की अनुकरणीय योजना है kshititech
बिटिया को आशीर्वाद देते हुए एवं योजना की राशि प्रदान करते हुए सरपंच साहब

टेमर सरपंच सोनी ने गांव की बिटिया के लिए विवाह हेतु मोर बेटी मोर स्वाभिमान योजना के अंतर्गत दी सहयोग राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

सक्ती- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी द्वारा विगत वर्ष से पूरे गांव में किसी भी बिटिया के हाथ पीले होने पर उनकी ओर से एक विशेष योजना के तहत सहयोग राशि देने की योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने आज ग्राम पंचायत टेमर की बिटिया दीपा भास्कर पिता रोहित भास्कर के विवाह में मोर बेटी मोर स्वाभिमान योजना के तहत 3100/;रूपये की राशि भेंट की तथा बिटिया को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके परिवार जनों से भी मुलाकात की, इस दौरान प्रमुख रूप से चन्द्र कुमार सोनी सरपंच, योगिता घनश्याम पटेल उप सरपंच, कुलदीप पटेल, शेष नारायण पटेल, रामकुमार देवागन, हेमंत कुम्हार, सागर रात्रे एवं लड़की के माता पिता सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, सरपंच चंद्र कुमार सोनी द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल का जहां ग्रामवासी स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं परिवार जनों ने भी सरपंच था आपका धन्यवाद ज्ञापित किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading